Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी आज दिल्ली में

0
15
मुख्यमंत्री नायब सैनी आज दिल्ली में
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी आज दिल्ली में

केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सैनी आज शाम 4 बजे तक दिल्ली में रहकर केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह सरकार के कामकाज को लेकर केंद्रीय नेताओं से बातचीत कर सकते है। वहीं मुख्यमंत्री हरियाणा के कई बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भी केंद्रीय नेताओं से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि 28 नवंबर से 15 दिसबर तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गीता जंयती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गीता जंयती महोत्सव के ओर भव्य तरीके से आयोजन को लेकर भी सीएम यहां चर्चा कर सकते है। वहीं गीता जंयती महोत्सव में शामिल होने के लिए भी वह केंद्रीय नेताओं को निमंत्रण दे सकते है। इस कार्यक्रम में अफ्रीकी देश तंजानिया भागीदार देश और ओडिशा भागीदार राज्य होगा।

इस महोत्सव में देश-विदेश से लोग आते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में हरियाणा की भूमिका को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी झारखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम नायब सैनी ने अपने दिल्ली दौरे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और नितिन गडगरी से मुलाकात कर अहम प्रोजेक्टों पर चर्चा की है। इस दौरे पर उनके साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा भी थे। वहीं आज के दौरे को भी अहम माना जा रहा है। मनोहर लाल से बातचीत में मुख्यमंत्री ने हरियाणा में मेट्रो विस्तार को लेकर चर्चा की और मेट्रो पर शोध कार्य बढ़ाने की बात कही।

हमें भी पता है कहां माइनिंग होती: शमशेर गोगी

वहीं असंध से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक शमशेर गोगी ने सीएम नायब सैनी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें भी पता है कहां माइनिंग होती है और कहां पर कॉलोनियां काटी जाती है। अगर नहीं है तो निष्पक्ष जांच करवा ले, अपनी भी और मेरी भी। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के सवाल पर गोगी ने कहा कि सरकार किसानों को जानबूझकर परेशान कर रही है। यह धुंंआ पराली का नहीं है। यह फैक्टरियों का धुंआ है। किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Israel Syria News: इजरायल ने सीरिया के सैन्य ठिकानों पर भी किए हमले, जानें वजह