
Aaj Samaj (आज समाज),CM Manohar Lal ,प्रवीण वालिया, करनाल, 26 नवंबर: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सैक्टर 13 स्थित मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद के निवास स्थान पर पहुंचकर बेटी देवना व दामाद सुमन्यु की रिंग सेरेमनी के लिए बधाई दी और उनके सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद व उनकी धर्मपत्नी अर्चना आनंद, भाई राजेश आनंद व भाभी मनीषा आनंद को शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिनिध संजय बठला, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, प्रशासन की ओर से उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा, आनंद परिवार से बेटा सम्राट, हुनर आनंद, बिटिया वाची आनंद तथा डॉ. अशोक बाम्बा, योगेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Farmers felicitation Ceremony : एसडीएम ने पराली न जलाने वाले किसानों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया