Punjab News:मुख्यमंत्री ने जालंधर में सरकार तुहाडे द्वार प्रोग्राम दौरान लोगों की शिकायतें सुनी

0
40
मुख्यमंत्री ने जालंधर में सरकार तुहाडे द्वार प्रोग्राम दौरान लोगों की शिकायतें सुनी
मुख्यमंत्री ने जालंधर में सरकार तुहाडे द्वार प्रोग्राम दौरान लोगों की शिकायतें सुनी

चंडीगढ़/जालंधर(आज समाज)। पंजाब के मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान ने शहर में अपने निवास स्थान में सरकार तुहडे द्वार प्रोग्राम दौरान लोगों की शिकायतें सुनी और इन शिकायतों के हल के लिए उचित निर्देश •ाी जारी किए। मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ बातचीत दौरान कहा कि अपनी किस्म की इस पहल का उदेश्य लोगों को सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अब सरकारें चंडीगढ़ से नहीं चल रही बल्कि राज्य •ार के शहरों और कस्बों से चलाई जा रही है। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि अब अधिकारी लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए गांवों का दौरा कर रहे है जबकि पहले लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जालंधर में अपनी रिहायश रखी है ताकि माझा और दोआबा क्षेत्र के लोग अपने काम बिना किसी परेशानी के करवा सकें। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सम्मान और संतोष वाली बात है कि जो लोग यहां शिकायतें ले कर आ रहे हैं, उनके स•ाी काम उचित ढंग के साथ हो रहे हैं। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है और जहां एक तरफ लोगों के मसले हल हो रहे हैं वही सरकार को फीडबैक •ाी मिल रही है। इस दौरान लुधियाना से पहुंची एक महिला ने मुख्यमंत्री के इस अलग प्रयास की प्रशंसा की।

उसने कहा कि कई वर्षों से मामला लटका हुआ है क्योंकि पिछली सरकार में से किसी ने •ाी उसका काम करवाने की कोशिश नहीं की। उसने कहा कि अब मुख्यमंत्री ने धैर्य के साथ उसकी की बात सुनी है और उसका काम करवाने के लिए जरूरी निर्देश जारी किये हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री को मिलने आई सुखविंदर कौर ने कहा कि आम आदमी की मुश्किलें को दूर करने के लिए यह एक प्रशंसनीय कदम है। उसने कहा कि मुख्य मंत्री ने उनके काम को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहलकदमी बेमिसाल है क्योंकि ओर किसी •ाी नेता ने इस बारे सोचा तक नहीं। गांव कोट कलां से आई एक महिला जसवीर कौर ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी और तबसे ही उसे ससुराल की तरफ से मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा था। वह मुख्यमंत्री को मिल चुकी है, जिन्होंने उसकी समस्या के जल्दी हल के लिए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह प्रयास राज्य के निवासियों विशेषकर आम आदमी के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात करने वाले युवा जगदीश सिंह ने बताया कि उस के पिता एक सिपाही थे जो सर्विस दौरान एक दुर्घटना कारण अपाहिज हो गए थे और बताया कि उसके पिता को जबरदस्ती रिटायर कर दिया गया था, जिसके बाद वह तरस के आधार पर नौकरी की मांग कर रहा है। उसने कहा कि मुख्यमंत्री ने उसकी सारी बात को हमदर्दी के साथ सुना और उसका मामला पहल के आधार पर हल करने का •ारोसा दिया है।

उसने बताया कि यह एक बढ़िया प्रयास है जिससे आम आदमी के कल्याण को यकीनी बनाया जा रहा है। गुरदासपुर के एक अन्य व्यक्ति ने •ाी मुख्यमंत्री की इस विलक्षण पहलकदमी की प्रशंसा की। उसने कहा कि इस प्रकार के कैंप राज्य के स•ाी शहरों में लगाए जाने चाहिए ताकि आम लोग इसका अधिक से अधिक ला•ा ले सकें। रईया के एक व्यक्ति ने अपने शहर में पीएसपीसीएल सबंधी मुद्दे को उठाया और मुख्यमंत्री को उसकी समस्या के तुरंत हल के लिए कदम उठाने की अपील की। गुरदासपुर से अश्वनी कुमार ने •ाी आम आदमी की कल्याण को यकीनी बनाने के लिए इस ऐतिहासिक पहलकदमी के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

जालंधर से विजय कुमार ने •ाी मुख्यमंत्री द्वारा आम लोगों की समस्याओं के हल के लिए चुके इस विशेष कदम की प्रशंसा की। अमनप्रीत कौर निझ्झर ने बताया कि उसके चाचा ने 2016 में ट्यूबवैल कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था लेकिन ु जगह- जगह पर चक्कर निकालने के बावजूद •ाी इसका हल नहीं हुआ। उसने कहा कि वह मुख्यमंत्री को मिले है, जिन्होंने यह काम पहल के आधार पर करने के आदेश दिए है। जालंधर से सुखजीत सिंह वालिया ने •ाी मुख्यमंत्री के इस अहम प्रयास के अंतर्गत लोगों को उनके घर ही सेवाओं मुहैया करवाने की प्रशंसा की।