Punjab News:मुख्यमंत्री ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान फहराया तिरंगा

0
24
मुख्यमंत्री ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान फहराया तिरंगा

आज समाज नेटवर्क
चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान ने आज स•ाी पंजाबियों से महान गुरु साहिबानों की शिक्षाओं का पालन करते हुए दूषित होते पर्यावरण की रोकथाम के लिए व्यापक जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया। आज यहां गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान राष्टÑीय ध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राष्टÑीय स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों के अद्वितीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी आंदोलन के दौरान पंजाबियों ने सबसे अधिक बलिदान दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की खातिर शहादत प्राप्त करने वाले और पंजाब से निर्वासित होने वालों में 80 प्रतिशत से अधिक लोग पंजाब के थे।

उन्होंने कहा कि बाबा राम सिंह, शहीद •ागत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, करतार सिंह सरा•ाा, दीवान सिंह कालेपानी और अन्य महान नायकों ने आजादी प्राप्त करने के लिए अपने खून की एक-एक बूंद बहा दी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की हुई है और इस संबंध में किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार उनकी सरकार ने राज्य में मालवा नहर के निर्माण का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह रिकार्ड है कि राज्य की पिछली किसी •ाी सरकार ने इस आवश्यकता पर ध्यान नहीं दिया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक और नई कंडी नहर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे 11 हजार एकड़ •ाूमि को ला•ा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को उनके द्वार पर जाकर सेवाएं प्रदान करने के लिए •ागवंत मान सरकार तुहाडे दुआर योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 43 ऐसी नागरिक सेवाओं की पहचान की गई है, जिनमें से 99 प्रतिशत सेवाएं लोगों के प्रशासनिक कार्यों से संबंधित हैं। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के वि•िान्न हिस्सों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि गांवों के लोगों को •ाी इन सेवाओं का अधिक से अधिक ला•ा मिल सके।

राज्य सरकार ने •ाारतीय वायुसेना स्टेशन हलवारा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सरा•ाा अंतरराष्टÑीय हवाई अड्डा रखने के लिए •ाारत सरकार को प्रस्ताव •ोजा है। उन्होंने कहा कि अब तक 2 करोड़ से अधिक लोग इन क्लीनिकों का ला•ा ले चुके हैं और 95 प्रतिशत मरीज बीमारी से मुक्त हो चुके हैं। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के हर तीसरे व्यक्ति ने इन क्लीनिकों का ला•ा उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए शिक्षा क्रांति शुरू की गई है। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि पछवाड़ा से प्राप्त कोयले का उपयोग केवल सरकारी थर्मल प्लांटों के लिए किया जा सकता है, जिससे इन प्लांटों द्वारा खरीदे जाने पर यह कोयला यहां •ाी इस्तेमाल किया जा सकेगा, और इस प्रकार राज्य में बिजली की कमी कोई समस्या नहीं बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश •ार में अपनी तरह का पहला समर्पित सड़क सुरक्षा बल स्थापित किया है ताकि राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाले सड़क हादसों में अनमोल जानों की रक्षा की जा सके और सुरक्षा बढ़ाई जा सके। विशेष प्रशिक्षण प्राप्त 1597 नए •ार्ती कर्मचारी इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हें अत्याधुनिक मशीनरी से लैस 144 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। फरवरी में अपनी शुरुआत से अब तक इस बल ने पिछले साल की तुलना में सड़क हादसों में लग•ाग 1300 कीमती जानें बचाई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेलों के क्षेत्र में पंजाब की शान को पुन: स्थापित करने के लिए वर्ष 2023 में नई खेल नीति लागू की।

उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर वै•ाव चौधरी आईपीएस के नेतृत्व में सीआरपीएफ, पंजाब पुलिस (महिला एवं पुरुष), पंजाब होमगार्ड्स, एनसीसी, पीएपी के पाइप एवं ब्रास बैंड की टुकड़ियों की प्र•ाावशाली मार्च पास्ट से सलामी ली। मुख्यमंत्री ने दो स्वतंत्रता सेनानियों प्रेम सागर और देवव्रत शर्मा के अलावा शहीद सैनिकों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें और दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राईसाइकिल •ाी वितरित की।