Punjab News:मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त

0
54
मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त
मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त

चंडीगढ़(आज समाज )। पंजाब के मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान ने आज नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया, जो जम्मू-कश्मीर में अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नायक कुलदीप सिंह ने जम्मू-कश्मीर में अपनी ड्यूटी नि•ााते हुए शहादत प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि बहादुर सपूत की महान कुर्बानी युवा पीढ़ी को देश के लिए मर-मिटने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन बहादुर सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए वचनबद्ध है जिन्होंने मातृ•ाूमि के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहीद के परिवार को हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी ताकि सशस्त्र सेनाओं, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के सैनिकों और उनके परिवारों की •ालाई सुनिश्चित की जा सके। •ागवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार की इस विनम्र पहल से पीड़ित परिवार को मदद मिलेगी और उनका •ाविष्य सुरक्षित रहेगा।