रिफाइनरी टाउनशिप में धूमधाम से मनाया छठ पर्व

0
169
Chhath festival celebrated with pomp in Refinery Township
Chhath festival celebrated with pomp in Refinery Township
  • रिफाइनरी टाउनशिप में अनेकता में एकता का संगम : डहरिया
Aaj Samaj (आज समाज),पानीपत : अखंड बिहार सांस्कृतिक सोसायटी टाउनशिप द्वारा रिफाइनरी टाउनशिप में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी निदेशक एम.एल. डहरिया ने शिरकत की। डहरिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रिफाइनरी टाउनशिप में अनेकता में एकता का संगम है। रिफाइनरी टाउनशिप में भारत के सारे प्रांतों के लोग सभी समुदायों के त्योहारों को एक साथ मिलकर मनाते हैं। आज यहां छठ पर्व बड़ी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज यहां छठ पर्व पर महिलाएं और पुरुष क्षेत्र की सुख शांति के लिए भगवान सूर्य की उपासना कर रहे हैं और छठ मैया का व्रत कर रहे हैं ये बड़े ही सौभाग्य का विषय है।
सुधांशु शेखर, चंदन कुमार, राकेश कुमार, सर्वेश कुमार, संजीव कुमार, वंदना, प्रीति, राधिका, सुमन देवी आदि ने बताया कि दीपावली के छह दिन बाद आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है। वैसे तो छठ त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन बिहार, झारखंड, बंगाल, यूपी में इसकी छटा अलग ही होती है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व पर भगवान सूर्य देव की उपासना की जाती है और उनकी बहन छठ मैया की भी पूजा की जाती है। छठ पर्व एक ऐसा पर्व है जिसमें डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा है और कल उगते सूर्य को और अर्घ्य दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छठ मैया की तह दिल से उपासना करने वालों की हर मनोकामना पूरी होती है। और ऐसी मान्यता है कि जिनको संतान नही होती छठ मैया की पूजा करने से उनको संतान की प्राप्ति होती है। छठ पूजा संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए महिलाएं और पुरुष 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। जबकि यह वर्ष 72 घंटे रखा जाता है। इस अवसर पर रश्मि डहरिया, तान्या शर्मा, तरुण कुमार बिसाई, अजय बहादुर, कन्हैया कुमार, शैलेंद्र सिंहा, अविनाश कुमार, कीर्ति, नीलिमा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।