Chhaava Box Office Collection: ‘छावा’ का तूफानी कलेक्शन! सिर्फ 41 करोड़ दूर, ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड टूटना तय?

0
82
Chhaava Box Office Collection: 'छावा' का तूफानी कलेक्शन! सिर्फ 41 करोड़ दूर, 'गदर 2' का रिकॉर्ड टूटना तय?

Chhaava Box Office Collection: छावा’ ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 484 करोड़ और वर्ल्डवाइड 661 करोड़ कमा लिए हैं। अब इस फिल्म की नजर ‘गदर 2’ के 525 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन पर है। यानी अगर 41 करोड़ और कमाती है, तो ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड इतिहास बन जाएगा।

आपको बता दें साल 2025 अगर किसी बॉलीवुड स्टार के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है, तो वो हैं विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना। जहां रश्मिका ने ‘पुष्पा 2’ और ‘छावा’ जैसी बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्में दीं, वहीं विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

ग़दर ने इतने करोड़ कमाए थे

डोमेस्टिक कलेक्शन: ‘गदर 2’ का 525 करोड़ का रिकॉर्ड ‘छावा’ जल्द ही तोड़ सकता है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ‘गदर 2’ ने दुनियाभर में 691 करोड़ कमाए थे, और ‘छावा’ अभी 661 करोड़ पर है। यानी यह रिकॉर्ड भी जल्द ही गिर सकता है।

विक्की कौशल ने किरदार में डाल दी जान

मराठा वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के संघर्ष और मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ उनकी वीरता को ‘छावा’ में दमदार तरीके से दिखाया गया है। विक्की कौशल ने इस किरदार में जान डाल दी है, जिसने दर्शकों को रोमांचित और भावुक कर दिया है। अब बस इंतजार है अगले कुछ दिनों का, जब ‘छावा’ इतिहास रचेगा और ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़कर नया बॉक्स ऑफिस सम्राट बनेगा।