CharkhiDadri News : सुनिल सांगवान की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

0
5
Workers distributed laddus on Sunil Sangwan's victory
भाजपा की जीत पर खुशी जताते कार्यकर्ता।

(CharkhiDadri News) चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में बहुमत के साथ सरकार बनाए जाने तथा दादरी तथा बाढडा दोनों विधानसभाओ ंमें पार्टी के विधायकों की शानदार जीत पर गांव मिसरी में बीजेपी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लड्ड बाटकर प्रचंड जीत की खुशी मनाई। अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन प्रभारी राजेश काकरान की अगुवाई में सभी ने इसे सही मायनों में पूरे हरियाणा के नागरिकों की जीत बताया।

उन्होंने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा संगठन है जो कि सही मायनों में राष्ट्र के प्रत्ेयक गरीब व जरूरतमंद के लिए तत्पर है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में जनहित के लिए पिछले अनेक वर्षों से लगातार केंद्र व प्रदेश की सरकार अनेक योजनाएं धरातल पर उतार रही है इन सभी का फायदा हर एक वर्ग को मिल रहा है। बौंद मंडल पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत मिसरी ने कहा कि चरखी दादरी विधानसभा में सुनील सांगवान बतौर विधायक चुने गए हैं ये एक कर्मठ व्यक्तिव के धनी है जिन्हें पहले ही प्रशासन व व्यवस्था को संभालने का भरपूर अनुभव है।

उनके पिता पूर्व मंत्री सपतपाल सांगवान भी धरातल व समाज से जुड़े हुए नेता है। उम्मीद है कि पार्टी की नीतियों पर चलते हुए दोनों के अनुभव से चरखी दादरी में बहुत ही बेहतरीन विकास होगा। इसके साथ-साथ बाढड़ा विधानसभा विधायक उमेद पातूवास भी लंबे समय से समाज सेवा में निपुणता से कर्तव्य निर्वहन कर रहे है। अब जिला दादरी की दोनों विधानसभाओं में पूर्ण विकास का समय होगा।

इस दौरान रोहतास साहब, मास्टर श्यामसुख, कान्हाराम पूनिया, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा आशीष सभरवाल , राजेंद्र, वेद प्रकाश, जिला सचिव बलवान सांखला, अमित कुमार सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति व पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

 

यह भी पढ़ें : CharkhiDadri News : बाढड़ा विधानसभा से जितने वोटों से भाजपा जीती उतने ही पौधे लगाएगी स्टैंड विद नेचर संस्था