CharkhiDadri News : नायब सिंह के नेतृत्व में आज भाजपा की तीसरी बार बनेगी सरकार: बबिता फोगाट

0
3
Today BJP will form government for the third time under the leadership of Nayab Singh: Babita Phogat
निमड बडेसरा में ग्रामीणों से मिलती भाजपा नेत्री बबीता फौगाट।

(CharkhiDadri News) बाढड़ा। प्रदेश के लोकप्रिय जननेता नायबसिंह सैनी की अगुवाई में भाजपा के साधारण कार्यकर्ता आज हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा सरकार बना रहे हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
यह बात आज गांव नीमड बडेसरा में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीश बडेसरा के आवास पर ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश की तरह प्रदेश में भी भाजपा ने हैट्रिक लगाने के बाद तीसरी बार सरकार बनेगी।

नायब सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है और तीसरी बार सरकार बनेगी और फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी और विकास की बहार होगी। दादरी जिला मे भाजपा ने सभी दोनों सीटों पर बाढड़ा से उमेद सिंह पातुवास और दादरी से सुनील सांगवान को जीता कर दिखा दिया है कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों से काम किया है उस आधार पर भाजपा को वोट दिया जिसमें सरकार विकास कार्य करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

शपथ ग्रहण समारोह भी ऐतिहासिक होगा। उनके अलावा पूर्व चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, उमेद सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र फौजी, कुलदीप शास्त्री, सपना सैन, मुनीश भांभू,सरपंच बिजेंद्र सिंह, मा सुरेश कुमार, लीला राम भांभू, जयपाल सिंह, उदय चंद पंच, महेंद्र सिंह, दयानंद जाखड़, अर्जुन सिंह, अजीत सिंह, जयसिंह, राकेश सांगवान सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, कुलदीप सिंह, रितेश, ऋतिक, अंकित, दक्ष आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें : CaharkhiDadri News : एसडीएम ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए 101 पौद्ये वितरण कर सीएनजी संचालित बाईक लांच की