
- कुरुक्षेत्रों में आर्य समाज के कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम नायब सिंह सैनी के मार्गदशन में संस्कारयुक्त शिक्षा का संकल्प लिया
(CharkhiDadri News) बाढड़ा। कन्या गुरुकुल एवं महाविद्यालय पंचगावां की छात्राओं ने कुरुक्षेत्रा में आयोजित आर्य समाज कार्यक्रम में भागीदारी कर संस्कारयुक्त शिक्षा समाज का भविष्य सेमिनार में गौरवशाली प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गुजरात के राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत व प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी से आशीर्वाद भी लिया।
कुरुक्षेत्रा में आयोजित आर्य समाज कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल एवं महाविद्यालय पंचगावां अध्यक्ष ओमप्रकाश पंचगावां व आचार्या जया आर्या की अगुवाई में छात्राओं ने भागीदारी कर आर्य शिक्षा से बदलता समाज व संस्कारयुक्त शिक्षा समाज का भविष्य विषय पर अनेक रचनाएं पेश की। छात्राओं ने देश की आजादी से लेकर अब स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर लोगों की बुद्धि कौशल व मानसिकता में आए बदलाव पर प्रकाश डाला।
इन महापुरुषों के उद्घोषण के बाद नारी शिक्षा को बढावा मिलने के बाद विश्व के कई देशों विशेष कर भारत में हुए अप्रत्याशित महिला शिक्षा में विस्तार से आज हर दूसरे पद पर पदासीन भारत के गौरव को बढा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे गुजरात के राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत ने कन्याओं से अपने माता पिता गुरुजनों के बताए सद्मर्गा पर चलकर अपने घर, क्षेत्र व भारत की धरा का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक घर में गौपालन कर पंरपरागत खेतीबाड़ी की बजाए जैविक खाद से रसायन मुक्त फसल, बागवानी पर जोर दिया।
प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार द्वारा छात्राओं को शिक्षा के लिए आवंटित बजट व सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए दावा किया प्रदेश की लड़कियों को मुफ्त परिवहन सुविधा से उलेकर उच्चतर की शिक्षा मुहैया करवाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। हरियाणा प्रदेश देश में एकमात्र ऐसा राज्य है जिसके तीन से पांच किलोमीटर में बारहवीं कक्षा तक स्कूल व बीस किलोमीटर के दायरे में महिला कालेज संचालित है।
सभी छात्राओं ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री से आशीर्वाद भी लिया। कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल एवं महाविद्यालय पंचगावां अध्यक्ष ओमप्रकाश पंचगावां, आचार्या जया आर्या, रणधीर पीटीआई, सूमेरसिंह जांगड़ा इत्यादि अनेक छात्राएं मौजूद रही।
यह भी पढ़ें : CharkhiDadri News : कादमा में मकान से नगदी, लाखों के आभूषण चोरी