लड़की का अस्पताल में चल रहा इलाज
Charkhi Dadri News (आज समाज) चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े द्वारा राजस्थान में जाकर जहर निगलने का मामला प्रकाश में आया है। जहर के प्रभाव से युवक की मौत हो चुकी है। वहीं लड़की ही हालत गंभीर बनी हुई है। लड़का-लड़की एक ही स्कूल में पढ़ते थे। लड़का 12वीं कक्षा व लड़की 10वी कक्षा में पढ़ती है।
दोनों 14 फरवरी से घर से भाग गए थे। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गांव इमलोटा चौकी के तहत पड़ने वाले एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा का लड़का व 10 वीं कक्षा की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।
14 फरवरी को घर से भाग गए थे दोनों
लड़का-लड़की 14 फरवरी को घर से भाग गए थे। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जब उनकी लोकेशन ट्रेस की तो उनकी लोकेशन राजस्थान की श्रीगंगानगर जिले में पाई गई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो श्रीगंगानगर जिले की आरपीएफ पुलिस ने बताया कि लड़का व लड़की उल्टी कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दादरी पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक मौत हो गई। जबकि किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और शुक्रवार देर शाम गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
राजस्थान के श्रीगंगानगर में मिली दोनों की लोकेशन
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वे दो भाई थे और उसका छोटा भाई भी उसी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। वहीं किशोरी भी सदर थाना क्षेत्र के ही एक गांव से है। सदर थाना एसएचओ आईपीएस दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि लड़के व लापता जोड़े की ट्रेस की गई थी। जिसमें उनकी लोकेशन राजस्थान के श्रीगंगानगर की पाई गई। रेलवे पुलिस ने उन्हें सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों ने जहर निगल रखा था।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में भ्रष्ट अधिकारियों को 50 साल की उम्र के बाद नहीं मिलेगी एक्सटेंशन