Charkhi Dadri News : युकां नेता ने जनसंपर्क अभियान चलाया

0
69
yunka leader launched public relations campaign
ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाते युकां नेता एडवोकेट राजेश गोपी।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। देश व प्रदेश में भाजपा सरकार मनमानी नीतियों से जनता परेशान आ चुकी है तथा बड़ी बेसब्री से विधानसभा चुनाव के इंतजार में है।प्रदेश क जागरुक मतदाता आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस को बहुमत से सत्ता में लाएगी।

यह बात युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट राजेश गोपी ने ब्रहस्पतिवार को कांग्रेस का हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत नांधा, धनासरी, चांदवास, उमरवास, काकड़ौली इत्यादि गांवों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पिछले 10 वर्षो मे हरियाणा में शासन नही एक कुशासन था। वर्तमान सरकार द्वारा गरीब , पिछडा और अन्य किसी भी वर्ग के लिए कुछ भी नही किया गया। केवल और केवल जुमले की यह सरकार लोगो को झूठे आश्वासन देती रही लेकिन कोई भी जनहित का काम नही किया । भाजपा सरकार प्रदेश मे दोहरे मापदंड अपनाकर जनता को परेशान करने मे लगी हुई है किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, युवा वर्ग, समेत आमजन भाजपा सरकार की गलत नीतियों से तंग है और सता परिवर्तन का मन बना चुके है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस का सहयोग करने का आह्वान किया।