(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वन द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयं सेविकाओं ने प्रभात फेरी की और योगाभ्यास किया। शहीदी दिवस के अवसर पर शिविर में एक भव्य श्रद्धांजलि एवं समर्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने शहीदों के साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिविर में शिक्षा प्रेरक संघ प्रदेशाध्यक्ष मास्टर विनोद माण्ढी शहीद दिवस के अवसर पर स्वयं सेविकाओं के बीच बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं की भूमिका के बारे में अपने विचार रखे और बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण था। चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और सुभाषचंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने न केवल आंदोलनों में भाग लिया, बल्कि उन्होंने अपनी शहादत से यह भी साबित किया कि स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए कोई बलिदान बड़ा नहीं होता।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रो. यशवंती ने उनका शिविर में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया

उनके साहस और संघर्ष ने पूरे देश को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्वयं सेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लें। स्वयं सेविका प्रवेश ने शानदार देश भक्ति कविता प्रस्तुत करते हुए सभी उपस्थित जानों में नई ऊर्जा का संचार किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रो. यशवंती ने उनका शिविर में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। इसके बाद इतिहास विभाग के प्रो. अनीता ने स्वावलंबी भारत अभियान के बारे में स्वयं सेविकाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान का उद्देश्य हमारे देश को बाहरी निर्भरता से मुक्त करना और देश की आंतरिक क्षमता को पहचानना है।

हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिलकर प्रयास करना होगा

इससे न केवल देश का विकास होगा, बल्कि हमारे युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। यह अभियान हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और छोटे उद्योगों को मुख्यधारा में लाकर समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा। इसलिए हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिलकर प्रयास करना होगा। सायंकालीन सत्र में शहीदों की याद में देशभक्ति गीतों पर एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्वयं सेविकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और देश की रक्षा करने वाले शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वयं सेविका स्नेहा, द्वितीय स्थान सोनिका, तृतीय स्थान नवीना और स्वीटी ने प्राप्त किया। इसके पश्चात सामाजिक मुद्दों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दीपिका ने प्रथम स्थान, नेहा ने द्वितीय स्थान तथा प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रमेश, गोपी, जयवीर, गायत्री तथा सभी स्वयं सेविकाएं उपस्थिति रही।

Charkhi Dadri News : सफाई कर्मचारियों का मानदेय जारी न होने पर बढा रोष