Charkhi Dadri News : गांव रूदड़ौल के युवा खिलाड़ी उदयसिंह ने रचा इतिहास

0
88
गांव रूदड़ौल के युवा खिलाड़ी उदयसिंह ने रचा इतिहास
गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी उदय सिंह।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। गांव रूदड़ौल के युवा उदय सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ग्रामीणों का मन मोह लिया। उदय सिंह ने आज एशिएन् सब जूनियर बॉयज़ में अंतराष्टीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत कर ग्रामीणों की खुशी में जोरदार उत्साह भर दिया है।उदय सिंह के ताऊ डा. वेदपाल विजारनिया ने बताया कि उदय बचपन से ही चंचल प्रवृति का बच्चा है। उदय सिंह ने हमारे परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। डा. वेदपाल ने बताया कि उदय सिंह शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग अकेडमी हांसी में अपना अभ्यास करता है।

ईश्वर सिंह विजारणियां ने बताया कि उदय सिंह के पिता विनय कुमार एक कोच है और जो पिता व कोच की अपनी जिम्मेवारी बखूबी अदा कर रहे है। सुनील विजारणिया और सुरेन्द्र विजारणिया ने कहा कि यह क्षण हमारे लिए गौरव का विषय है कि एक छोटे से गांव के बच्चे ने गोल्ड मैडल लाकर गांव के बच्चों को एक नई दिशा दी है जो बच्चे सारा दिन मोबाईल में लगते रहते है, उनको खेल के लिए प्रेरित किया है। जानकारी के अनुसार उदय ने 37 किलो वजन में एशियाई सब जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मैडल जीता है।

उदय सिंह ने संयुक्त अरब अमीरात के अल एन में 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक एएसबीसी एशियाई जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर चैम्पियन बना। उदय सिंह की जीत उनके परिवार विशेषकर उनके दादा कमपाल सिंह के सपने उदय इंडिया को आज पुरा कर दिखाया है उदय सिंह की इस उपलब्धि से रूदड़ौल गांव में खुशी की लहर है। इस दौरान दरियाव सिंह, सुखीराम, प्रताप, सतपाल, अनिल विजारनियां, हरबीर, डा. देवेन्द्र श्योराण और समस्त ग्रामवासियों ने उदय सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।