(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। कस्बे के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में स्थित संवाद भवन में जैव विविधता प्रबंधन समितियां के पुनर्गठन को लेकर खंड स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें लगभग सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया।कार्यशाला हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के चेयरमैन रणदीप सिंह जौहर और सदस्य सचिव अतुल कुमार के मार्गदर्शन में हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसईपीओ अशोक कुमार ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता अधिनियम 2002 को प्रभावित तरीके से लागू करना जरूरी है।
उन्होंने ग्राम सचिवों से समितियां के गठन की प्रक्रिया तेज करने की अपील की। जिले के जैव विविधता बोर्ड की जिला समन्वयक बबीता श्योराण के द्वारा जैव विविधता के प्रकार, उसका संरक्षण, स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जैव विविधता अधिनियम 2002 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसईपीओ अशोक कुमार खंड पंचायत पटवारी सुमित कुमार, अमित बजाड़, मुनेश, बलराज, दीपक, नवीन वन विभाग से वन राजिक अधिकारी रविंदर कुमार, पवन कुमार, प्रदीप कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
Charkhi Dadri News : भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी व मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावां ने की घोषणा