Charkhi Dadri News : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर जवान एक पौधा जरुर लगाए: पूजा वशिष्ट

0
46
Under the Ek Peed Maa Naam campaign, every soldier must plant a sapling: Pooja Vashisht
पुलिस स्टेशन परिसर में पौद्यारोपण करती चरखी दादरी पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे लगाने का संकल्प लें। इससे पर्यावरण के साथ मानव जीवन सुरक्षित हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने थाना, चौकी के खाली परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने में सहयोग दे सकते हैं।यह बात आज शुक्रवार को चरखी दादरी की पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बाढड़ा पुलिस स्टेशन में पौद्यारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। उनके निर्देश पर सभी प्रबंधक थाना, प्रभारी चौकी व युनिट प्रभारियों ने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत सभी थाना, चौकी के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। एसपी पूजा वशिष्ठ ने पौधारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं।

वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए, सभी अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं। जिससे कि पर्यावरण का संरक्षण हो सके। थोड़ा समय प्रकृति के लिये जरूर निकालें। कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। एसपी चरखी दादरी ने थाना बाढडा के परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है इसलिए उससे बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। पेड़- पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है । पेड़ पौधे जहां हमारे स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है वहीं पेड़-पौधे हमारे लिए अनेक प्रकार की औषधियां भी प्रदान करते है। इसके साथ ही आमजन से अनुरोध किया कि पर्यावरण को शुद्व रखने के लिए कम से कम एक पौधे अवश्य लगाए। इसके साथ ही उसकी देखभाल भी करने की अपील की ताकि पौधरोपण करने का उद्देश्य पूरा हो सके और जिले को हरा भरा बनाया जा सके। कार्यक्रम में थाना प्रभारी तेजपाल सोनी, एसआई विशाल श्योराण, प्रवाचक प्रवीण कुमार, सत्येंद्र कुमार इत्यादि मौजूद रहे।