Charkhi Dadri News : जरूरतमंदों की सहायता में मिलती है सच्ची खुशी: आचार्य चांद सिंह

0
70
True happiness is found in helping the needy: Acharya Chand Singh
नन्हे बच्चों को संबोधित करते आचार्य चांदसिहं।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। कस्बा झोझू कलां स्थित जीनियस मदर प्राईड प्ले स्कूल परिसर में चेयरमैन रामफूल व प्राचार्या सरिता सांगवान की अगुवाई में लगातार यही प्रयास किया जा रहा है कि नन्हे मुन्नों का सर्वांगिण विकास हो सके। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समय समय पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों को स्कूल में आमंत्रित कर बच्चों को उनके विचारों के जरिए प्रेरित करता रहता है। इसी कड़ी में आज आचार्य चंाद सिंह द्वारा विद्यालय में आयेाजित कार्यक्रम के दौरान शिरकत की गई। उन्होंने बच्चो को हमेशा जीवन में खुश रहने के लिए प्रेरित किया।

आचार्य चांद सिंह ने नन्हे मुन्नों केा बताया कि वो अपने बुजुर्गों, गुरूजनों, माता पिता व अभिभावकों का सदैव आदर सम्मान करे। अगर किसी भी तरह की कोई भी उलझन हो तो उसे इन्हें खुले दिल से बताए। इसके अलावा हमेशा खुश रहने का प्रयत्तन करे। इसके लिए वो अपने आसपास के पर्यावरण की सेवा कर सकते हैं, अपने आसपास अगर कोई बेजुबान हो तो उसके लिए पानी व खाना उपलब्ध करवाने में सहयोग कर सकते है। इसके अलावा जो गरीब बच्चे उनके आसपास हो उनकी सहायता करके भी वो खुशी पा सकते है।निदेशक मास्टर रविंद्र सांगवान ने बच्चों को समझाया कि अपने बडे बुजुर्गो के दिखाए मार्ग पर चलकर वो हमेशा तरक्की करेंगे व गुरूजनों से निसंकोच अपने दिल की बात करे। इस दौरान बलवान, महेंद्र, पूर्ण, सुनेश, दर्शना, रेखा, अल्का, पूजा, विजय सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।