Charkhi Dadri News : तिरंगा राष्ट्रीय एकता  तथा राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है: अतिरिक्त उपायुक्त  

0
46
Tricolor is a symbol of national unity and nation building: Additional Deputy Commissioner
तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिरिक्त उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। स्थानीय दादरी पब्लिक स्कूल स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों द्वारा आज स्कूल चेयरपर्संन माता कृष्ण देवी की अध्यक्ष्ता में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने शिरकत की। वशिष्ठ अतिथि नगर परिषद चेयरमैन बख्शी राम सैनी पार्षद विनोद वाल्मीकि पार्षद कुलदीप सैनी पार्षद प्रतिनिधि जतिन फोगाट शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए  तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई गुजरी व वापिस स्कूल प्रांगण में इसका समापन हुआ।

राष्ट्रीय ध्वज  हमारा तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान का प्रतीक है

मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने द्वारा विद्यार्थियों युवाओं से आहवान किया गया कि देश का राष्ट्रीय ध्वज  हमारा तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान का प्रतीक है, राष्ट्रीय एकता  तथा राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है। हम सभी देशवासी अपने तिरंगे के जरिए अपने राष्ट्र को आगे बढ़ाने का संकल्प धारण करे व इसके नीचे सभी देश प्रेम के अपने कर्तव्य पथ पर प्रेरित होते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आज समग्र राष्ट्र देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत है। तिरंगे तिरंगे का केसरिया, साहस और शक्ति का प्रतीक है।

सफ़ेद रंग शांति का और हरा विकास एवं पोषण का प्रतीक है। अशोक स्तंभ का धर्म चक्र हमारे तिरंगे में समाहित है जिसका अर्थ है कि हमारा देश प्रजातंत्र की जननी है। अशोक चक्र सदियों से प्रतीक धर्मचक्र का सारनाथ को मिला सम्मान अशोक स्तंभ का। ये 24 तारें बुद्धत्व व अरिहंत की पहचान है स्तंभ ऊपर शान से सिंह-चतुर्मुख विद्यमान है। आन बान शान तिरंगे की पहचान है आज तक नहीं पैदा हुआ वो शख़्स धरा पर झुका सके जो तिरंगे की शान को। केसरिया प्रतीक है साहस व बलिदान का हरा रंग सम्पन्नता व समृद्धि के निशान का। शांति व पवित्रता की श्वेत रंग पहचान है श्वेत के मध्य में अशोक चक्र विद्यमान है।

निदेशक मुन्ना लाल गुप्ता तथा प्राचार्य पूनमचंद गुप्ता ने कहा कि तिरंगे के अपमान का दुस्साहस नहीं होने देंगे अपनी अमूल्य धरोहर को कभी नहीं खोने देंगे। माँ भारती के ग़द्दारों को चिन्हित करना होगा भीतरी दुश्मन का समूल विनाश करना होगा। समस्त भारत वासियों की है पहचान तिरंगा माँ भारती के वीर सपूतों की है जान है तिरंगा। इस पहचान को मिटाने का जो भी प्रयास करेगा हमारे वीर सैनिक उसको मुंह तोड जवाब देंगे।