Charkhi Dadri News : पेड़ों से होता है हर वर्ग का कल्याण: बबीता श्योराण

0
92
Trees bring welfare to every class: Babita Sheoran
उपमंडल क्षेत्र में पौद्यारोपण करती बबीता श्योराण, जितेन्द्र डांडमा।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। सामाजिक संगठनों द्वारा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत आज गांव बेरला में बबीता श्योराण की अगुवाई में टीम ने पेड़ लगाकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौद्यारोपण करने का आह्वान किया।

उपमंडल के आधा दर्जन गांवों में पोधा रोपण करते हुए बबीता श्योराण ने कहा कि पेड़ पौधों से ही हर वर्ग का कल्याण हो सकता है। पेड़ों से ही मानव जीवन व जीव जंतुओं का कल्याण हो सकता है। आए दिन बढ़ रहे तापमान का मुख्य कारण भी पेड़ों की अत्यधिक कटाई माना गया है।

आधुनिक युग में बढ़ रही जनसंख्या वृद्धि दर भी पेड़ पौधों को काट कर मकान बनाने के लिए पेड़ पौधों की कटाई कर रही है जिससे पर्यावरण पर गहरा प्रभाव पड़ता है। बेरला गांव की खाली पड़ी जमीन पर पेड़ पौधों को लगाया जा रहा है। बारिश का दौर शुरू हो गया है और पेड़ पौधे लगाने का कार्य जोरों पर शुरू हो गया है। बबीता श्योराण व टीम ने मिलकर पिछले दिनों से लगभग हजारों की संख्या में पेड़ पोधे लगाने का अभियान चलाया हुआ है। आने वाले समय में लगभग हजारों पेड़ और लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर जितेन्द्र डांडमा, रामौतार बुद्धशैली, बबीता बाना, अंकित आर्य, बबीता श्योराण, कुलदीप सिंह व सभी ग्रामीण मौजूद रहे।