Charkhi Dadri News : विधानसभा क्षेत्र के सभी चारों मंडलों के बूथ स्तर पदाधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर सौंपी जिम्मेवारी

0
105
The responsibility was given by giving one day training to the booth level officials of all the four divisions of the assembly constituency.
गांव मांढी में पूर्वमंत्री अतरसिंह मांढी फार्म हाऊस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी।

(Charkhi Dadri News बाढड़ा। भाजपा आज रविवार 25 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र के सभी 239 बूथों पर कार्यालय संचालित कर पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनेंगे। इस कार्यक्रमा को लेकर आज किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने सभी बूथ प्रभारियों को प्रशिक्षित करते हुए प्रत्येक गांव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे का आह्वान किया।गांव मांढी के पूर्व मंत्री स्व. अतरसिंह फार्महाऊस पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. किरण कलकल व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भल्लेराम चेयरमैन की अध्यक्षता में संचालित एकदिवसीय बूथ प्रहरी प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने कहा कि भाजपा ही विश्व की सबसे अनुशासति व राष्ट्रहितैषी राजनैतिक दल है जिसका कार्यकर्ता सदैव जनिहत के लिए तत्पर रहता है। ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। सभी कार्यकर्ता लगन व मेहनत के साथ भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों का जन-जन तक प्रचार कर तीसरी बार सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हरियाणा में नायब सरकार ऐतिहासिक निर्णय लेकर हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित करके उनके परिवारों में खुशी दी है। 2014 से पहले कांग्रेस राज में हरियाणा में पर्ची और खर्ची का सिस्टम चलता था।

कांग्रेस के समय भाई भतीजावाद और क्षेत्रवाद के हिसाब से नौकरियां बंटती थी, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद हरियाणा में पारदर्शी सिस्टम लागू हुआ। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के मैरिट के आधार पर 1 लाख 40 हजार से अधिक नौकरियां दी गई। भाजपा किसान हितैषी सरकार है। किसानों के हित में जितने काम भाजपा की सरकार ने किए हैं, उतने काम कांग्रेस की सरकारों ने कभी नहीं किए। कांग्रेस ने तो किसानों को दो-दो रुपयों के चेक देकर अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों का मान-सम्मान सर्वोपरि रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आगे बढ़ते हुए हरियाणा में किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद करने का जो निर्णय लिया है वह देश में सबसे बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय है।

अब चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कमल के फूल को सभी विधानसभा में खिलाने के काम में जुट जाएं और जनता को बताएं कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ही हरियाणा के हर वर्ग का ख्याल रख सकते हैं। भाजपा सरकार में ही हरियाणा की तरक्की और खुशहाली संभव है। उन्होंने चुनाव की तिथि घोषित करने पर चुनाव आयोग का आभार भी जताया और कहा कि विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए तत्पर है।भाजपा जिला अध्यक्ष डा. किरण कलकल व उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा कारी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी 239 बूथ प्रभारियों को प्रशिक्षित करते हुए प्रत्येक गांव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत समिति चेयरमैन आनंद फौजी, हरीप्रकाश यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भल्लेराम चेयरमैन, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा कारी, मंडल अध्यक्ष मंगल गोपी, प्रदीप रुदड़ौल, मा. जगदीश अटेला, चंद्रपाल सांगवान, रामनिवास पिचौपा, मंजीत पहलवान, विधानंद हंसावास, नरेन्द्र कादमा, मंजीत सैन, सत्यवान मोड़ी इत्यादि सक्रिय पदाधिकारी मौजूद रहे।