Charkhi Dadri News : स्वामी सच्चिदानंद बच्चों को सिखाया योग

0
176
Swami Sachchidananda taught yoga to children
योगासन करते बच्चे।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। आर्यवीर दल चरखी दादरी एवम् सर्वहित साधना न्यास के तत्वावधान और स्वामी सच्चिदानंद के सानिध्य में व्यायाम शिक्षक नारायण आर्य ने एवरग्रीन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को व्यायाम का अभ्यास करवाते हुए कहा कि शरीर माद्यमम् खलु धर्म साधनम् ये शरीर सभी कर्तव्य कर्मों का मूल है इसलिए इस शरीर को स्वस्थ सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नित्य प्रति योग, व्यायाम, संतुलित आहार और व्यवस्थित जीवन शैली को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहता है, तो उसे अपने जीवन को सुखी बनाने के लिए कुछ कार्य तो प्रतिदिन करने चाहिए, जैसे सुबह जल्दी उठना, व्यायाम करना, स्नान करके ईश्वर का ध्यान करना, हवन करना माता-पिता की सेवा करना उनका आशीर्वाद लेना, कुछ दान देना, परोपकार करना, प्राणियों को भी कुछ भोजन चारा देना, खाने पीने में संयम रखना, शाकाहारी भोजन खाना, सच्चाई और ईमानदारी से व्यवहार करना और पूर्ण पुरुषार्थ करने पर भी जितना फल मिले, उतने से ही संतुष्ट रहना इत्यादि।

जो लोग इन बातों का पालन करते हैं, वे सुखी हैं। जो नहीं करते, वे दुखी हैं। आप भी यदि सुखी होना चाहते हों, तो 6 महीने तक इन कार्यों को अपनी दैनिक दिनचर्या में जोड़ कर देखें। आपको परिणाम पता चल जायेगा, कि इन कार्यों के करने से व्यक्ति कितना आनंदित रहता है। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन बलवान सांगवान, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, राहुल आर्य आदि की उपस्थिति रही।