Charkhi Dadri News : सूर्य नमस्कार योग की बिमारियों को खत्म करने में सक्षम: नारायण आर्य

0
113
Surya Namaskar Yoga is capable of eliminating diseases: Narayan Arya
विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाते हुए।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। आर्यवीर दल चरखी दादरी एवम् सर्वहित साधना न्यास के तत्वावधान और प्रांत संचालक उमेद शर्मा के मार्गदर्शन के साथ स्वामी सच्चिदानंद के सानिध्य में व्यायाम शिक्षक नारायण आर्य एवम् राहुल आर्य ने एवरग्रीन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को तीसरे दिन सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया।
इस अवसर पर नारायण आर्य ने बताया कि सूर्य नमस्कार से हृदय, यकृत, आंत, पेट, छाती, गला, पैर शरीर के सभी अंगो के लिए बहुत से लाभ हैं। सूर्य नमस्कार सिर से लेकर पैर तक शरीर के सभी अंगो को बहुत लाभान्वित करता है। यही कारण है कि सभी योग विशेषज्ञ इसके अभ्यास पर विशेष बल देते हैं। सूर्य नमस्कार के अभ्यास से शरीर, मन और आत्मा सबल होते हैं। पृथ्वी पर सूर्य के बिना जीवन संभव नहीं है।

सूर्य नमस्कार के शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक कई लाभ हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यह मन व शरीर को ऊर्जान्वित कर तरो ताज़ा कर देता है और दिनभर के कामों के लिए तैयार कर देता है। यदि यह दोपहर में किया जाता है तो यह शरीर को तत्काल ऊर्जा से भर देता है, वहीं शाम को करने पर तनाव को कम करने में मदद करता है। यदि सूर्य नमस्कार तेज गति के साथ किया जाए तो बहुत अच्छा व्यायाम साबित हो सकता है। साथ ही वजन और मोटापा घटाने में भी सूर्य नमस्कार बहुत लाभदायक है। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन बलवान सांगवान, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, राहुल आर्य आदि की उपस्थिति रही।