Charkhi Dadri News : प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति कार्यकारी अध्यक्ष सुशील धानक ने कुमारी शैलजा की भेंट

0
4
State Congress Scheduled Caste Working President Sushil Dhanak met Kumari Shailja
कुमारी शैलजा से मिलते जिले के पदाधिकारी।

(Charkhi Dadri News )चरखी दादरी। जिस प्रकार से पूरे हरियाणा में समस्त समाज को साथ लेकर सिरसा लोकसभा सांसद चल रही है वो अपने आप में बहुत बड़े सम्मान की बात है। गत दिनों उनकी अगुवाई में जो संदेश यात्रा पार्टी द्वारा निकाली गई थी उसके सकारत्मक परिणाम देखने को मिले है, उनके प्रभाव व कांग्रेस की जनहित की नीतियों के कारण अब हरियाणा में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार की वापिसी होगी।

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य शैलजा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच कर जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मुलाकात की गई। इस प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग भारत जोड़ो यात्री कार्यकारी अध्यक्ष सुशील धानक द्वारा की गई। शिष्टाचार भेंट करे इस दौरान कुमारी शैलजा को बुके भेंट किया गया। इस दौरान सभी ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

इसके लिए नको एडवांस में मुख्यमंत्री की रूप में पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। शिष्टाचार मंडल में शामिल हरियाणा प्रदेश यूथ कांग्रेस जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर चरखी दादरी जसबीर बॉक्सर व राहुल गांधी विचार मंच प्रदेश महासचिव नवीन सैनी व अन्यों ने भी खुशी जाहिर की।इस दौरान जिला चरखी दादरी एससी सैल पूर्व जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर कर्ण आमोलिया, वाइस चेयरमैन जिला दादरी एससी सैल हितेष आमोलीया उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें : Charkhi Dadri News : रामलीला मंचन में भाव विभोर नगरवासी