Charkhi Dadri News : समाजसेवी उमेद पातुवास ने विद्यार्थियों से संवाद कर वाटर कूलर भेंट किया

0
71

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। गांव ढाणी फौगाट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भाजपा नेता व युवा समाजसेवी उमेद पातुवास ने पहुंच कर छात्र-छात्राओं से शिक्षा के महत्व पर संवाद किया।भाजपा नेता व युवा समाजसेवी उमेद पातुवास ने गांव ढाणी फौगाट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वाटर कूलर भेंट करने के बाद विद्यार्थियों को तीज पर्व की बधाई देते हुए उनको मेहनत से अपना लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा वह दीपक है जिससे समाज, क्षेत्र व राष्ट्र में संरुकारयुक्त वातावरण का ऊजियारा फैलता है। हमारे पूर्वजों ने दूर्गामी सोच के चलते लड़कियों की शिक्षा हेतु अपनी संपूर्ण संपत्ति और भूमि कन्याओं की शिक्षा हेतु दान कर दी थी, जिसमें आज छात्राओं का शिाा के प्रति सबसे अधिक रुझान है और हर घर से लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

आज माता पिता लड़कियों को शिक्षा तो दिलवा रहे हैं

आज माता पिता लड़कियों को शिक्षा तो दिलवा रहे हैं। इसका परिणाम देखने को मिल भी रहा है। आज लड़कियां हर क्षेत्र में अपना लोहा भी मनवा रही हैं। उच्च शिक्षा के लिए लड़कियों को बाहर जाना पड़ता है उन्हें समाज में अनेक कठिनाओं का सामना भी करना पड़ता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इसलिए इस प्रकार योग और आत्मरक्षा शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। समाज में अपनी रक्षा हेतु उनको आत्म निर्भर बनाना बहुत जरूरी है।

सामाजिक मानकों के बावजूद हर छात्र के साथ समान व्यवहार किया जाता है। इस शिक्षा प्रणाली से मिले निर्देश छात्रों को अपनी तरह की जीवन शैली बनाने में मदद करते थे। इस तरह से छात्र को जीवन के कठिन समय में भी खुद को दृढ़ता से खड़े रखने में मदद मिलती थी। प्राचीन काल में शिक्षक को ही गुरु या आचार्य मानते थे और वहां शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उसका परिवार माना जाता था। कार्यक्रम में शिक्षकों का भी गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने पर बधाई दी।