Charkhi Dadri News : श्री गणेश महोत्सव मण्डल ने मातारानी का विशाल जागरण भंडारे का आयोजन किया

0
36
Shri Ganesh Mahotsav Mandal organized a huge Jagran Bhandara of Matarani.
माताराणी को प्रसाद चढ़ाते आयोजक।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यों में संग्लन संस्था श्री गणेश महोत्सव मण्डल के प्रधान बजरंग लाल सितोकपुरिया की अध्यक्षता में 5वाँ विशाल मातारानी का जागरण स्थानीय चेतनराम सत्संग भवन गांधी नगर में आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सुनील शर्मा मंयक बिकानेर मिष्ठान भंडार समसपुर वाले एवं उनकी धर्म पत्नी अनीता शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने ज्योति प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। इस दौरान आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

कार्यक्रम जागरण में माता रानी की महिमा का गुणगान गायक कलाकार खुशी अरोड़ा, भिवानी ,बजरंग बाबा, श्याम कोशिक, महेश गर्ग, कृष्ण अग्रवाल, चर्चिल गुप्ता ने किया। संगीतमयी प्रस्तुतियों में दिनेश मित्तल म्यूजिकल ग्रुप सहित श्री कृष्णा साउंड सर्विस, चरखी दादरी का सहयोग रहा। सुंदर सुंदर झाँकिया की प्रस्तुती अमित आर्ट ग्रुप भिवानी द्वारा दी गई। सभी कलाकारों को मंच के माध्यम से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।\

कार्यक्रम में उपप्रधान अशोक ढाणी फौगाट ,मंच संचालक महेश गर्ग नाहडिया प्रेस प्रवक्ता ललीत शर्मा, सदस्य राहुल बंसल बिरोहडिया, प्रियांसू बंसल ,राहुल कोच बंसल, नवीन बंसल, अनुप बंसल ,नितिन चेतनपुरिया, दीपक राठी,संदीप कौशिक,नीरज बाक्स मेकर्स मनीष गोयल माजरिया, विजय सितोकपुरिया,ओमप्रकाश चेतनपुरिया, नरेश चेतनपुरिया, अनील चेतनपुरिया, रजत चेतनपुरिया, अमीत चेतनपुरिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Charkhi Dadri News : माडल दादरी जिला बनाओं संगठन ने मिसरी में लगाया रक्तदान व मेडिकल कैंप