
(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। पूर्व सहकारिता मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल सांगवान ने सोमवार को पूर्व सीएम स्व. बंशीलाल के जन्मदिवस कार्यक्रम पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बन्सीलाल ने सदैव हर वर्ग को साथ लेकर प्रदेश की भलाई व विकास को लेकर कार्य किया था। उनके द्वारा किए गए कामों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।सतपाल सांगवान ने अपने दादरी निवास पर पूर्व सीएम स्व. बंशीलाल का जन्मदिवस मनाया। इससे पहले उन्होंने स्व. बंशीलाल की गोलागढ़ में स्थित समाधी पर पुष्प अर्पित किए।
सांगवान ने अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंशीलाल की प्रतिमा के समक्ष फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम में सांगवान ने कहा कि स्व. बंशीलाल ने हरियाणा को नई दिशा देने का कार्य किया है। पूरे प्रदेश की जनता आज भी उनको हरियाणा निर्माता के नाम से जानती है। उनके द्वारा करवाए कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। प्रदेश की सरकार भी स्व. बंशीलाल का अनुसरण करते हुए विकास को आगे बढ़ा रही है। सांगवान ने कहा कि भाजपा सरकार इस बार विधानसभा चुनाव में तीसरी बार सरकार बनाएगी। इस मौके पर पार्षद विनोद वाल्मीकि, जयसिंह फौगाट, सत्यव्रत सांगवान, रविंद्र सिलगर, जयंत वशिष्ठ, सुनील गर्ग, पार्षद कुलदीप सैनी, पूर्व चेयरमैन हरपाल छपार, अजय चरखी, जितेंद्र जटासरा, अनिल बाले, तेलू प्रजापत आदि उपस्थित थे।