Charkhi Dadri News : सर्व कर्मचारी संघ ने बैठक कर 18 अगस्त को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन को लेकर किया विचार विमर्श

0
47
Sarv Karmachari Sangh held a meeting and discussed about the protest in Kurukshetra on 18th August.
बैठक में भाग लेते सर्वकर्मचारी संघ के पदाधिकारी।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ जिला स्तरीय बैठक का आयोजन स्थानीय कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्ण कुमार उण ने की। इस बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से आगामी 18 अगस्त को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन को लेकर चर्चा करना प्रमुख रहा। जिला प्रधान कृष्ण ऊण ने बताया कि सरकार अपनी मनमर्जी को चलाने पर उतर आई है प्रदेश के आम जन हित में जो कदम उठाने चाहिए उसके बजाए कर्मचारियों को दबाने पर ध्यान दे रही है जबकि नागरिकों के कामों को पहले पायदान पर रखना चाहिए। जिला प्रधान कृष्ण कुमार उण ने बताया कि सरकार द्वारा कर्मचारी विरोध रवैये के खिलाफ आगामी 18 अगस्त को कुरुक्षेत्र में यह प्रदर्शन होगा।

इसके उपरांत मांगों व समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिया जाएगा। प्रदर्शन, विरोध व ज्ञापन के जरिए मुख्य रूप से रेगुलाईजेशन नीति बनाना, पुरानी पेंशन बहाल करना, लिपिक वर्ग द्वारा की जा रही वेतनमान 35400 की मांग का नोटिफिकेशन लागू करवाना, हरियाणा रोजगार कौशल विकास निगम को भंग करवाना, खाली पडे पदों पर पक्की भर्ती करवाना, सभी विभागों के वर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करवाना, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करवाना, सभी राजकीय विभागों के निजिकरण पर पूर्ण तरीके से रोक लगवाते हुए विस्तार करवाना सहित 15 सूत्रिय मांगों को उठाया जाएगा।

कृष्ण कुमार उण ने बताया कि इस प्रदर्शन हेतु दादरी जिले से प्रत्येक विभाग से अधिक से अधिक कर्मी पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इस अवसर पर हेमसा राज्य उपमहासचिव विजय लांबा, सी आई टी यू जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार धिकाडा, मैकेनिकल 41 जिला प्रधान सतबीर सरोहा, एस के एस जिला संगठन सचिव दिलबाग सिंह बजाड़, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियनजिला प्रधान संजीव कुमार, पब्लिक हैल्थ ब्रांच दादरी प्रधान दलबीर डोहकी, सचिव सुरेश कुमार, नगर पालिका जिला प्रधान चन्द्रभान, ईकाई प्रधान सूरज, रूक्क॥श्व जिला सचिव मन्दीप फौगाट, एसकेएस बौन्द ब्लाक प्रधान सन्नी कलकल सहित अन्य साथी उपस्थित थे।