Charkhi Dadri News : राज्यसभा सांसद किरण समर्थकों ने पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नमन किया

0
114
Rajya Sabha MP Kiran supporters paid homage to former minister Surendra Singh
  • सुरेन्द्र सही मायनों में किसानों के मसीहा: विजय खोरड़ा

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। प्रदेश के पूर्व कृषि, राजस्व मंत्री स्व. सुरेन्द्र सिंह की पूण्यतिथि पर राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी समर्थकों ने उनको नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ गोलागढ पहुंच कर श्रद्धासुमन भेंट किया।

पूर्व मंत्री स्व. सुरेन्द्र सिंह की पूण्यतिथि पर केनाल विश्रामगृह में उनको नमन करते हुए भाजपा नेता व पंचायत समिति के पूर्व सदस्य विजय खोरड़ा ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. सुरेन्द्र सिंह ने सदैव किसान गरीब मजदूर हितों के लिए काम किया था। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल के सारथी के तौर पर उन्होंने प्रदेश में नहरी पानी, सडक़ों व बिजली के खंभों का जाल बिछाने काम किया है जो अपने आप में इतिहास है।

वह सदैव किसान व कृषि क्षेत्र के उत्थान में लगे रहे और उन्होंने ही देश में पहली बार किसान की भूमि के रिकार्ड को कंप्यूटरीकृत करने का फैसला लागू किया लेकिन एक हवाई दुर्घटना में वह हम सबको छोड़ गए। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व प्रदेश की महिला, बाल विकास एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी, दादरी, नारनौल समेत समस्त हरियाणा के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी फैसलें लिए हैं।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं साथ गोलागढ पहुंच कर पूर्वमंत्री स्व. सुरेन्द्र सिंह के स्मृति स्थल पर पहुंच कर उनको नमन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री किरण चौधरी व कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी द्वारा जनकल्याण व कृषि क्षेत्र में लागू किए जा रहे फैसलों पर उनका आभार प्रकट किया। उनके अलावा प्रजापत नेता रामौतार खोरड़ा, मोतीराम जांगड़ा, विजय खोरड़ा प्रजापत नेता रामोतार खोरड़ा नागेश द्वारका सतवीर धनखङ जगरामबास पीतांबर शर्मा बाढङा सुशील खोरड़ा मोतीराम जांगड़ा राजेश मोरवाला रामभगत डोहका मौजूद थे।

Charkhi Dadri News : सत्यवान शास्त्री बने रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के प्रदेश महासचिव