Charkhi Dadri News : ब्राह्मण समाज के प्रभाव वाले क्षेत्रों में ब्राह्मण उम्मीदवार उतारें राजनीतिक दल : सुरेंद्र

0
138
Political parties should field Brahmin candidates in areas under the influence of Brahmin community: Surendra
प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बड़ौता का चरखी दादरी पहुंचने पर सर्व ब्राह्मण समाज पगड़ी पहनाकर स्वागत करते हुए।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा ने प्रदेश में अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग करते हुए विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों को 20 टिकटें देने की मांग की है। सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने अपने हक की मांग की है और राजनीतिक दलों का कर्तव्य बनता है कि वह कम से कम 20 टिकट ब्राह्मण समाज को दें। सुरेंद्र शर्मा बड़ौता सोमवार को कार्यालय जिला विप्र ब्राह्मण सभा, मंगल मार्कीट नजदीक संजय इलैक्ट्रॉनिक, चरखी दादरी में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। सुरेंद्र शर्मा बड़ौता का चरखी दादरी में पहुंचने पर सभा के पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।

सुरेंद्र बड़ौता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सर्व ब्राह्मण सभा मांग करती है कि उन्हें प्रदेश में 20 टिकट विधानसभा चुनाव में दिए जाएं और उन विधानसभा क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज के उम्मीदवार उतारे जाएं जहां ब्राह्मणों का प्रभाव है और जीतने की स्थिति में हैं। यदि राजनीतिक दल उनकी अनदेखी करते हैं तो प्रदेश के सभी ब्राह्मण एकजुट होकर बड़ा निर्णय लेंगे। टिकट वितरण के बाद समीक्षा की जाएगी और निर्णय लिया जाएगा कि ब्राह्मण किसका साथ देंगे। यदि कोई भी राजनीतिक दल सत्ता में आना चाहता है तो ब्राह्मणों के आशीर्वाद के बिना मुमकिन नहीं है।
जिला ब्राह्मण सभा कैथल के अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव विजय शर्मा ने कहा कि सभी ब्राह्मण एकजुट हैं और राजनीतिक दलों को उनका साथ चाहिए तो अपना फर्ज निभाएं और अधिक से अधिक ब्राह्मणों को विधानसभा चुनाव में उतारें। ब्राह्मणों की अनदेखी करना राजनीतिक दलों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष चरखी दादरी रमेश कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण सभा हरियाणा समाज के लिए राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग कर रही है और उनकी यह जायज मांग है। इसलिए राजनीतिक दल ब्राह्मणों का मान बढ़ाते हुए उनकी मांग को पूरा करे।इस अवसर पर राजकुमार शर्मा एमई प्रदेश सचिव, मनीश शर्मा प्रदेश प्रैस सचिव, अजय कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण सभा ,प्रमोद शर्मा प्रदेश सचिव विप्र. फाउंडेशन तथा जिला कार्यकारिणी के महावीर प्रसाद बिकानेरी शहरी अध्यक्ष ,दीपक वत्स जिला उपाध्यक्ष, शिव नारायण शर्मा कोषाध्यक्ष, महेश मुदगिल महासचिव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।