Charkhi Dadri News : अंग्रेजी विषय पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया

0
7
Organized a quiz competition on English subject
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में भाग लेते विधार्थी।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। गांव मौड़ी स्थित सीबीएस मैमोरियल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल परिसर में निदेशक डा. सुरेश सोलंकी की अगुवाई में लगातार बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए नियमित अंतराल पर स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अंग्रेजी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों सदनों ने हिस्सा लिया। गरुड़ सदन ने सबसे ज्यादा प्रश्नो के उत्तर देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर अभिमन्यु सदन, तीसरे स्तर पर एकलव्य सदन व चौथे स्तर पर अंगद सदन रहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्रतियोगिता हैड आफ डिपार्टमेंट प्रवक्ता दयावंती की अध्यक्षता में आयोजित की गई।विद्यालय प्रबंधक डॉ सुरेश सोलंकी, प्राचार्य प्रदीप कुमार व शिक्षाविद् कटार बेनिवाल नें विजेताओं को परितोषिक देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि हम इस तरह की प्रतियोगिताएं समय समय पर करवाते रहते हैं। इन स्पर्धाओं के जरिए बच्चों की प्रतिभा निखारने में विशेष सहयोग मिलता है। बच्चे भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

अंग्रेजी को वर्तमान में वैश्विक भाषा भी कहा जाता है

विद्यालय प्रबंधक डॉ सुरेश सोलंकी ने कहा कि अंग्रेजी को वर्तमान में वैश्विक भाषा भी कहा जाता है। यह आपके करियर और व्यक्तिगत क्षमताओं दोनों को आगे बढ़ाने का एक शानदार तरीका है। अंग्रेजी में मजबूत भाषा कौशल आपको आज के जटिल वातावरण में आगे बढऩे में मदद करेंगे। शैक्षणिक उपलब्धि के लिए अंग्रेजी में दक्षता आवश्यक है। मजबूत अंग्रेजी भाषा कौशल वाले छात्र अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान में भाग ले सकते हैं, विदेश में उच्च शिक्षा के विकल्प अपना सकते हैं।

दुनिया के कई सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों और संस्थानों में उम्मीदवारों को धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने की आवश्यकता होती है। अंग्रेजी में महारत हासिल करके, छात्र कक्षा में सफल हो सकते हैं और राष्ट्रीय सीमाओं से परे अपने ज्ञान का विस्तार कर सकते हैं। इससे एक अधिक उज्ज्वल और आशाजनक भविष्य की ओर अग्रसर होगा। समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें : Charkhi Dadri News : चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है : डॉ. जैन

यह भी पढ़ें : Charkhi Dadri News : शिकागो सर्व धर्म सम्मेलन का मंचन आयोजित