(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। इनेलो के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव विजय पंचगावां की अगुवाई में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला से मुलाकात कर उनको नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई दी। अभय सिंह चौटाला ने नई टीम के साथ अपने अपने क्षेत्र के किसान नौजवान, कर्मचारी, व्यापारी के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अभियान चलाने का आह्वान लिया।
संगठन में जिन मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी है उससे पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत होगी
चंडीगढ में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के आवास पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला से मुलाकात कर उनको नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की पूंजीपति नीतियों के कारण आज सभी वर्गो में रोष बना हुआ है वहीं कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रहा है। आज किसानों को पर्यापत मात्रा में खाद, बीज, नहरी पानी नुकसान होने पर मुआवजा व फसल बिक्री के नाम पर केवल कोरे वायदे ही सुनने को मिल रहे हैं जबकी सरकार झूठी वाहवाही बटोर रही है। प्रदेश की जनता को अब केवल इनेलो में ही भविष्य नजर आ रहा है। संगठन में जिन मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी है उससे पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत होगी।
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि अकेले प्रदेश ही नहीं अपितु देश में किसान व नौजवान के हकों से किसी तरह का कुठाराघात नहीं होने दिया जाएगा। विकास योजनाओं से लेकर कृषि उपकरणों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है वहीं प्रदेश के बड़े बड़े पदों पर दूसरे राज्यों के लोगों को लगाकर हमारे क्षेत्र के युवाओं से भद्दा मजाक किया जा रहा है। इनेलो पार्टी ने जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के संगठन को तैयार कर अब गांव गांव व वार्ड व बूथ स्तर पर पहुंच कर पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। उनके साथ जयभगवान ठेकेदार, जितेन्द्र पार्षद, कालु घसौला, पपल समसपूर, रद्ममौतार बाढड़ा इत्यादि मौजूद रहे।