Charkhi Dadri News : किसान मजदूर मोर्चा की 11 सदस्य कमेटी व इनेलो राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला में टेबल चर्चा से बनेंगे नए समीकरण

0
102
New equations will be formed through table discussion between 11 member committee of Kisan Mazdoor Morcha and INLD National General Secretary Abhay Singh Chautala.
इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से मुलाकात करते प्रदेश भर के किसान संगठनों के पदाधिकारी।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। किसान मजदूर मोर्चा कमेटी के 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने रविवार देर रात्रि को इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से सिरसा आवास पर विधानसभा चुनाव को लेकर टेबल पर चर्चा की। इस मुलाकात में शामिल 11 सदस्यीय बैठक आयोजित कर किसान व मजदूरों की मांगों पर चर्चा करते आगामी विधानसभा चुनाव एक झंडे के नीचे लडऩे पर फैसला होने की उम्मीद बनी है। विधानसभा चुनाव में किसानों की हिस्सेदारी को लेकर टेबल पर बहुत सौहार्दपूर्ण तरीके से सकारात्मक वार्ता हुई।

किसान मजदूर मोर्चा संयोजक सतबीर सिंह पूनिया व इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगावां ने बताया कि सभी संगठनों के पदाधिकारियों व इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के मध्य सभी मुद्दों परविस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा बाद में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि दोनों पक्ष की एकराय पर जल्द ही आगामी बैठक बुलाकर विधानसभा चुनाव में हिस्सेदारी को लेकर आम सहमति से जो भी फैसला लिया जाएगा उसपर अंतिम वार्ता का एलान अभय सिंह चौटाला व किसान संगठन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी किसान व इनेलो जल्द ही किसान मजदूर मोर्चा कमेटी के साथ मिलकर हरियाणा की राजनीति में बड़े फेरबदल के लिए प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। बैठक में शामिल किसान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अभय सिंह चौटाला ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया है कि इनेलो किसान मजदूर की पार्टी है और किसानों के लिए पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला व अभय सिंह चौटाला के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। उत्तर भारत में जिस जगह भी किसानों के साथ अन्याय हुआ है उन्होंने मौके पर पहुंच कर ना केवल सरकार के दबाव का मुकाबला किया वहीं अन्नदाता का तन मन धन से सहयोग दिया है।

अभय सिंह चौटाला ने कहा की चौधरी देवीलाल की तरह किसानों की हर बात मानने के लिए तैयार हैं। किसानों को साथ लेकर चलेंगे और हरियाणा प्रदेश में अबकी बार ईनलो की सरकार बनाएंगे। उन्होंने अभय सिंह चौटाला ने किसान नेताओं से वार्ता में कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनते ही फसलों की खरीद के लिए एमएसपी गारंटी कानून लागू करेंगे, किसानों की सभी योजनाओं को ऑनलाइन पोर्टल से मुक्त करेंगे, प्रदेश में सरकार बनते ही किसान मजदूर को कर्ज मुक्त करने, प्राकृतिक आपदा ग्रस्त फसलों के नुकसान का आंकलन एपीआर गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर फसली मुआवजा देने के साथ ही और भूमि अधिग्रहण का नया कानून बनाएंगे। बैठक में शामिल सभी किसान नेताओं ने टेबल वार्ता को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विशेष एजेंडा लागू करने का दावा किया। बैठक में किसान मजदूर मोर्चा संयोजक सतबीर सिंह पूनिया, इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगावां, प्रदीप हुड्डा, सिक्कम नैन श्योकंद, डा. संजय चौहान, जगबीर घसौला, रामौतार सुलचानी, रणबीर सिंह घिकाड़ा, जितेन्द्र खेड़ी, सतबीर झांझडिय़ा इत्यादि मौजूद रहे।