Charkhi Dadri News : मेजर ध्यानचंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत: नवीन कुमार

0
137
Major Dhyan Chand is a source of inspiration for the youth: Naveen Kumar
जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम नवीन कुमार।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। दादरी के एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि हॉकी के करिश्माई खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज का दिन राष्टï्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मेजर ध्यानचंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। एसडीएम नवीन कुमार वीरवार को स्थानीय रोजगार्डन में राष्टï्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने मेजर ध्याचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजली दी और खेल विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि हॉकि के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को प्रति वर्ष राष्टï्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को अब तक के सर्वश्रेष्ठï खिलाडिय़ों में गिना जाता है। हॉकी के इस महान खिलाड़ी को याद कर उन्हें श्रद्घांजली देने के मकसद से वर्ष 2012 से इनकी जन्मतिथि पर राष्टï्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है

। मेजर ध्यानचंद की हॉकी में महारत व गेंद पर शानदार नियंत्रण के कारण उन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता था। वे चांद की रोशनी में प्रैक्टिस करते थे, जिस कारण उनके नाम के साथ चंाद शब्द जुड़ गया था। मेजर ध्यानचंद ने ओलम्पिक खेलों 1928, 1932 व 1936 में लगातार तीन बार भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जीताने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी संधूबाला, स्वच्छ भारत अभियान की कोर्डिनेटर ज्योति शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व खिलाड़ी उपस्थित रहे।