Charkhi Dadri News : महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह 20 जुलाई को हिसार में

0
239
Maharaja Daksh Prajapati Jayanti Celebration on 20th July in Hisar
पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति की राज्य स्तरीय जयंती सरकारी तौर पर 20 जुलाई को हिसार में मनाई जाएगी। जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने स्थानीय पीडब्लूडी रैस्ट हाउस में हिसार में 20 जुलाई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय दक्ष प्रजापति जयंती का न्यौता देने पहुंने के दौरान आयोजित प्रैस वार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में महापुरुषों की जयंती सरकारी तौर पर मनाने का काम कर रही हैं। रणबीर गंगवा ने कहा कि बैकवर्ड क्लास के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 10 वर्षों में अनेक जनहितैषी फ़ैसले लेकर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गत 23 जून को क्रीमीलेयर की घोषणा आठ लाख रूपए की है और इसमें कृषि आय तथा वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने घोषणा की है कि बैकवर्ड क्लास की नौकरियां को बैकलॉग पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार की तर्ज पर तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में बनेगी।

रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों पर कांग्रेस के लोगों का एक सरकारी भर्ती रोको गैंग तैयार है जो कि तुरंत कोर्ट में जाकर स्टे ले लेता है। कांग्रेस के कार्यकाल में बैकवर्ड क्लास के लिए सरकारी नौकरियों में कोई बैकलॉग नहीं भरा गया। केवल खानापूर्ति ही पूरी की जाती थी। युवाओं को सरकारी नौकरी में मिलने में कानूनी अङचन खड़ी हो जाती है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान अधिक से अधिक लोगों को इस जयंती में भाग लेना का आह्वान भी किया।

विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहें हैं। प्रदेश सरकार ने बिना पर्ची व खर्ची के युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया है।प्रेस वार्ता के दौरान हरेंद्र सिंहमार, राजबीर प्रधान कुम्हार सभा, सतबीर सिंह, राकेश, संजय युवा प्रधान, पार्षद विनोद प्रजापति, पार्षद नवीन प्रजापति व डा प्रदीप दाबोदिया सहित दक्ष प्रजापति समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।