- केन्द्रिय जल शक्ति मंत्री के साथ जल बचाने के मिशन पर मंथन करेंगी महिला सरपंच डा. ज्योति शर्मा
(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के समक्ष कारी निवासी सरपंच डॉ ज्योति शर्मा दिल्ली में भूजल पर ंअतरराष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेस में भू जल और जल संसाधनों पर हरियाणा का पक्ष रखेंगी। 22 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भारत के अलग अलग राज्यों के 250 सरपंचों से उनके राज्यों के जल संसाधनों के बारे में चर्चा करेंगे। इस विचार गोष्ठी में हरियाणा से मात्र 5 सरपंच भाग लेंगे।
हरियाणा लगातार ड्राई जॉन में जा रहा है
भूजल के गिरते स्तर व अन्य भविष्य की चिंताओं पर बैठक में विभिन्न राज्यों में जल संसाधनों की लगातार हो रही कमी को लेकर चर्चा की जाएगी। अटल भू जल योजना के माध्यम से किस प्रकार जल संसाधनों की बढ़ोतरी और उनके समान वितरण को लेकर चर्चा होगी। इस बाबत बात करने पर डा. ज्योति शर्मा ने बताया कि वो हरियाणा प्रदेश में भूमिगत जल के लगातार गिरते स्तर को लेकर केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाएंगी और हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा नहरी पानी की मांग करेंगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा लगातार ड्राई जॉन में जा रहा है।
अब हरियाणा के युवाओं के सामने घटती जोत और घटता पानी एक गंभीर समस्या है
यहां सिंचाई और पीने के पानी की विकट समस्या मुंह बाएं खड़ी है। इसीलिए वो केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलकर हरियाणा के हितों को सुरक्षित करेंगी। उन्होंने बताया कि जल बंटवारे को लेकर 1966 से ही हरियाणा के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं मिल पा रहा है। अब हरियाणा के युवाओं के सामने घटती जोत और घटता पानी एक गंभीर समस्या है। हरियाणा की लगभग 60 प्रतिशत जनता खेतों के कामों में लगी हुई है। जनसंख्या बढऩे के साथ साथ खेतों का आकर घट रहा है जिससे बेरोजगारी बहुत विकराल रूप धारण कर चुकी है।
इस समस्या को नहरी पानी की आपूर्ति बढ़ा कर ज्यादा उपज पैदा करके हल किया जा सकता है। इसीलिए वो केंद्रीय मंत्री से ज्यादा नहरी पानी की आपूर्ति के लिए गुहार लगाएंगी ताकि हरियाणा की जनता के हितों की रक्षा की जा सके। उन्होंने आगे बताया कि आधा हरियाणा सुखा और कम वर्षा से प्रभावित होता है। इन क्षेत्रों में नहरी पानी की आपूर्ति ज्यादा होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भूजल लगातार नीचे जा रहा है इसके लिए ज्यादा से ज्यादा नहरी पानी की आवश्यकता है।
Charkhi Dadri News : सीआरपी के अंतर्गत गतिविधि आधारित शिक्षण करेंगे 5वीं तक के छात्र