Charkhi Dadri News : अंतरराष्ट्रीय धावक बालकिशन द्वारका ने 21 किमी की मैराथन में भागीदारी की

0
108
International runner Balkishan Dwarka participated in 21 km marathon.
विजेता बालकिशन द्वारका।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। विश्व बंधुत्व का का संदेश देने वली हाफ  मैराथन दौड़ 21.9 किलो मीटर का आयोजन माउंट आबू की धरती पर रविवार को आयोजित की गया। इस दौड़ में देश विदेश के लगभग लगभग 3000 धावकों ने अपना दमखम दिखाया। यह मैराथन माउंट आबू की समतल के बजाय माउंट आबू रोड से माउंट आबू आश्रम तक पहाड़ी क्षेत्र में आयोजित की गई।

इसका आयोजन दादी प्रकाशमणि ब्रह्मा कुमारी की स्मृति में  किया गया। हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों धावकों ने इस मैराथन का प्रतिनिधित्व किया। इनमें भिवानी के बालकिशन द्वारका,  नसीब शर्मा फौजी, राजेंद्र यादव, संदीप यादव, ईश्वर चंद, निखिल, फरीदाबाद  से भगवान, शमशेर ,भूमि तथा कृष्णा राणा, सुनीता रानी जैसे सैकड़ों धावकों  ने भाग लिया। इन्होंने 3 घंटे के निर्धारित समय से पहले पहुंचकर फिनिशर का स्वर्ण पदक एवं प्रमाणपत्र प्राप्त किया । भिवानी के मास्टर बालकिशन द्वारका  ने बताया की उन्होंने यह 21. 9 किलोमीटर मैराथन दौड़ 2 घंटे 50 मिनट में पूरी करके फिनिशर का प्रमाण पत्र एवम स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर बहुत से खेल प्रेमियों ने उनको हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।