Charkhi Dadri News : धूमधाम से मनाया गया गणेश जन्मोत्सव

0
199
Ganesh Janmotsav celebrated with pomp
गणेश जन्मोतस्व मनाते श्रद्धालु ।

(Charkhi Dadri New)चरखी दादरी। हर वर्ष की भांति इस साल भी स्थानीय गांधी नगर स्थित श्री चेतनराम सत्संग भवन में श्री गणेश महोत्सव मण्डल गणेश जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यह लगातार आंठवा साल है जिसमें आयोजन को समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से आयेाजित किया जा रहा है। मंडल प्रधान बजरंग लाल सितोकपुरिया ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। सैकडों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं द्वारा अपने सिरों पर कलश धारण किया गया। इसके उपरांत नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह यात्रा गुजरी। इस दोरान मांगलिक गीतों, भजनों के माध्यम से गणपति महाराज के आगमन की खुशी सभी ने व्यक्त की। श्रद्धालुओं द्वारा इस यात्रा का जगह जगह पर फूलो ंकी वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

गणपति महाराज की प्रतिमा स्थापना अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बिरोहड़ सरपंच सोनिया सहरावत द्वारा शिरकत की गई। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना करवाई। इसके उपरांत अनेक धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रात्री पूजा के दौरान मुख्य अतिथि डाक्टर मनीषा सांगवान ने शिरकत की। अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मृति चिहन भेंट कर सम्मानित किया गया। बच्चों ने भजनों पर नृत्य किया आकर्षक झाकिया निकाली गयी । मुख्य अतिथि द्वारा केक काटा गया। उन्होंने बताया कि आगामी 14 सिंतबर को रात्रि जागरण होगा। भंडारा 16 सिंतबर को करवाया जाएगा। समापन गणपति प्रतिमा नगर भ्रमण व विजर्सन के साथ 17 सिंतबर को होगा।

कार्यक्रम में उपप्रधान अशोक ढाणी फौगाट, मंच संचालक महेश गर्ग नाहडिया प्रेस प्रवक्ता ललीत शर्मा, सदस्य अमर मुनीम सन्सपुरिया राहुल कोच, नवीन बंसल, नितिन चेतनपुरिया, सुभाष कालु मित्तल दीपक राठी, राहुल कोच, अशोक सन्सपुरिया, धीरज शर्मा, मनीष माजरिया, विजय सितोकपुरिया, मनीष मानकासिया , उमेश मातन हेलिया, एवं ओमप्रकाश चेतनपुरिया, अनील चेतनपुरिया, नरेश चेतनपुरिया, राहुल कोच व अमित गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति रहे।