Charkhi Dadri News : पिछले दो साल से आंदोलनकारी कर्मचारियों ने अंतिम फैसला लिया, मांग नहीं काम नहीं

0
136
For the last two years, the agitating employees took the final decision, no demand, no work.
उपमंडल का सरल केन्द्र व राजस्व कार्यालय।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। हरियाणा कम्पयुटर प्रोफेशनल्ज संघ द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार 15 जुलाई से काम बंद कर बेमियादी आंदोलन शुरु करने का एलान किया है। इस प्रदेश स्तरीय आंदोलन को लेकर सभी कंप्यूटर कर्मचारियों ने तैयारी पूरी कर ली है।

यह जानकारी प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह व प्रदेश कार्यकारिणी अनिल लांबा ने दी। उन्होंने बताया कि पिछली 23 जुन को कुरुक्षेत्रा में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सभी जिला मुख्यालयों, उपमंडल कार्यालयों व तहसील स्तर के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की तथा सरकार द्वारा बार बार हरियाणा कम्पयुटर प्रोफेशनल्ज संघ के पदाधिकारियों की मांगों को अनसुना करने पर रोष जताया गया तथा सभी ने एकजुटता से बैठक में भाग लेकर आगामी रणनीति बनाई।

19 तारीख को जींद में मुख्यमंत्री महोदय को भी जींद के साथियों ने अपना मांग-पत्र दिया

बैठक में सभी को अवगत करवाया कि प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रेस प्रवक्ता राजेश श्योकंद समेत अन्य साथियों ने पूरे हरियाणा राज्य का दौरा करके सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में सभी साथियों को एक कड़ी में जोडऩे का प्रयास किया है ताकि हरियाणा कम्पयुटर प्रोफैशनल्ज के सभी सदस्यों को नियमितकरण पॉलिसी में शामिल करवाकर उनका रोजगार सुरक्षित व हक दिलवाया जाए। बार-बार सरकार से गुहार लगाने के बाद भी सरकार ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। 19 तारीख को जींद में मुख्यमंत्री महोदय को भी जींद के साथियों ने अपना मांग-पत्र दिया है जिस पर मुख्यमंत्री ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही। परंतु बार-बार के आश्वासन से तंग आ चुके कर्मचारियों ने अब आर-पार की घोषणा कर दी है या तो स्थाई रोजगार नहीं तो सरकार के खिलाफ होगी बहिष्कार की तैयारी। आज राज्य के सभी कच्चे कर्मचारियों ने अलग-अलग माध्यमों से सरकार से पक्का करने की मांग की है। सरकार को भी चाहिए कि लोकतंत्र में सभी की आवाज को सुनते हुए सभी के अधिकारों की रक्षा करें। कर्मचारी भी सरकार का एक प्रचार तंत्र का काम करते है। उन्होंने सरकार से विनती है कि वो 20-25 सालों से लगे हुए सभी 2767 कर्मचारियों को उनका हक देकर अपनी कल्याणकारी नीतियों का परिचय दे।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सलाह मशवरा कर 15 जुलाई सोमवार से राजस्व विभाग समेत 250 से अधिक सेवाओं में जुटे कंप्यूटर आपरेटरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। जनसंपर्क अभियान में उनके साथ राजेश गौतम, राजीव सहारण, दिनेश शर्मा, सुशील बिश्रोई, प्रमोद नागपाल, सुखविन्द्र टांक, सागर सेठी, जितेन्द्र कादयान इत्यादि मौजूद रहे।

जिले में 256 सरकारी सेवाओं पर लगेगा ब्रेक

जिले भर में दादरी कोर्ट व बाढउ़ा उपमंडल, बोंद तहसील क्षेत्र में औसतन 250 के करीब भूमि रजिस्ट्रियां होती हैं जिससे लाखों रुपए का राजस्व सरकार को प्राप्त होता है। वहीं सरकार की 256 सरकारी सेवाएं जिनका रोजाना हजारों लोग लाभ लेते हैं, वह सभी सेवाएं भी बंद हो सकती हैं। जिले के कंप्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने से जिले में इंतकाल, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, जमाबंदी सहित कुल 256 सरकारी सेवाएं बाधित हो जाएगी। इसके लिए चरखी दादरी प्रशासन ने अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है। इस कारण लोगों को सोमवार को एसडीएम कार्यालय में काम के लिए आने से पहले हड़ताल के बारे में अपडेट लेकर निकले नहीं तो समय व किराया खर्च करके एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय में आने के बाद भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आंदोलनकारी कमेटी सदस्यों का कहना है कि 15 जुलाई से सभी सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर पर होने वाला काम नहीं होगा क्योंकि कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर डिस्ट्रिक्ट आईटी सोसायटी का केंद्रीय कारण करके बजट का प्रावधान करने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल करने की मांग भी की जा रही है। इसके साथ ही समान काम समान वेतन लागू करने, 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने और सरकार की रेगुलराइजेशन पॉलिसी के तहत कंप्यूटर ऑपरेटरों को पक्का करने की मांग भी की जा रही है।

सरकार व कर्मियों के विवाद से आमजन होगा परेशान

इससे पहले भी प्रदेश भर के कंप्यूटर ऑपरेटर लंबे समय तक हड़ताल पर रहे थे। जिसकी वजह से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। पर सरकार लोगो की परेशानी को कम करने के प्रयास के बाद भी कुछ खास नहीं कर पाई थी। अब एक बार फिर से कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर जा रहे हैं तो सरकारी कार्यालय में काम प्रभावित होगा। जिसका पूरा खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है। लोगों को अपने काम करवाने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि सरकार कंप्यूटर ऑपरेटरों की मांगों की तरफ आखिर कब तक ध्यान देती है। जितेंद्र कादयान प्रदेश प्रभारी अनुशासन कमेटी हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ ने कहा कि हड़ताल को लेकर 15 जुलाई से काम नहीं होगा।

दादरी जिले की भी होगी रिकार्ड भागीदारी

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी अनिल लांबा ने बताया कि 15 जुलाई से काम छोड़ कर प्रदेश स्तरीय रोष प्रदर्शन में दादरी जिले के सभी कंप्यूटर आपरेटर सरकारी कामकाज का बहिष्कार करेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए राज्य कार्यकारिणी ने प्रदेश को 4 जोनों में विभाजित करते हुए संघ के पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां लगाई गई है। जो अपने-अपने जोन में जाकर जिला के सभी कर्मचारियों को प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष विजयसिंह व दिनेश शर्मा उपाध्यक्ष को भिवानी, महेन्द्रगढ, नारनौल, रेवाड़ी, चरखीदादरी, जितेन्द्र कादयान पूर्व प्रधान व हवासिंह तंवर को गुडग़ांव, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रोहतक व झज्जर के लिए जिम्मेवारी दी गई है। सुशील बिश्रोई व पूर्व प्रधान सागर सेठी की देखरेख में लोगों को आंदोलन के लिए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल के लिए उत्साहित किया जा रहा है। राज्य संयोजक राजेश गौतम व राजीव सहारण को यमुनानगर, जींद, पानीपत, पंचकूला, करनाल, अंबाला की जिम्मेवारी दी गई है ताकि अधिक से अधिक साथियों की इस आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित हो सके।