Charkhi Dadri News : चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है : डॉ. जैन

0
5
Elections are the cornerstone of democracy: Dr. Jain
जागरूकता मुहिम के तहत स्टाफगण को मतदान की शपथ् दिलवाते हुए डॉ. सुभाष जैन।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। संस्कार पब्लिक स्कूल में 05 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर जागरूकता मुहिम चलाई गई। इसमें बच्चों ने चुनाव से सम्बंधित पोस्टर, रंगोली व स्लोगन के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया। स्कूल संचालक डॉ. सुभाष जैन ने बच्चों को बताया कि चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है, जो नागरिकों को अपने देश के भविष्य को आकार देने की शक्ति प्रदान करते हैं।

एक देश के विकास में चुनाव की बहुत भूमिका होती है। चुनाव के माध्यम से ही जनता को अपनी रुचि के प्रतिनिधियों को निर्वाचित करने का अवसर मिलता है। चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी है। स्कूल संचालक डॉक्टर सुभाष जैन ने बच्चों को बताया कि ‘‘अपनी ही सरकार है, मत देना हमारा अधिकार है’’। चुनाव के नतीजे हमारे आने वाली सरकार का चयन करते हैं इसलिए हमें मतदान का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करना चाहिए और अधिक से अधिक संख्या में जाकर अपने-अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। अंत में ‘‘छोड़ो अपने सारे काम, पहले चल कर करें मतदान’’ स्लोगन के साथ जागरूकता अभियान का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें: Charkhi Dadri News : शिकागो सर्व धर्म सम्मेलन का मंचन आयोजित