Charkhi Dadri News : जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, जिलाध्यक्ष किरण कलकल ने तिरंगा यात्रा को रवाना कर राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प दिलाया

0
47
District Council Chairman Mandeep Dalawas, District President Kiran Kalkal flagged off the Tiranga Yatra and pledged to strengthen the nation.
कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालते हुए।  

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने कस्बे के जांगिड़ भवन से पैदल तिरंगा यात्रा निकाल कर मुख्य क्रांतिकारी चौक होते हुए बलिदानी स्मारक पर माल्यार्पण करके समापन किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के गानों पर भारत माता जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए।

कस्बे के जांगिड़ धर्मशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष किरण कलकल की अध्यक्षता में भाजयूमो के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास ने कहा कि  देश की आजादी के बलिदानी हमेशा-हमेशा के लिए स्मरणीय प्रेरित हो और इस यात्रा के दौरान गर्व महसूस करें। उन्होंने कहा कि आजादी हमें मुफ्त में नहीं मिली है, देश हजारों क्रांतिकारियों और वीर जवानों ने अपना बलिदान देकर इस देश को खड़ा किया है। जिनको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।  उन सभी के बलिदानों को महसूस करने मात्र की आवश्यकता है। उन्होंने स्वतंत्रता के इस पावन अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी जिला वासियों से पेड़ लगाने का भी आग्रह किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष किरण कलकल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य देश को आर्थिक व सामाजिक तौर पर पूर्ण विकसित करना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को जागरूक कर देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान बारे नागरिकों व युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। तिरंगा हमारा आन-बान और शान का प्रतीक है। हम सब मिलकर इसके सम्मान में काम करेंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपने घर पर तिरंगा लगाएं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए तिरंगे से बढक़र कुछ भी नहीं है। तिरंगा यात्रा से देश के प्रति देशभक्ति भाव पैदा करना और हर घर की छत पर तिरंगा लगाने बारे जागरूक किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा लोहारु रोड़ की जांगिड़ भवन से मुख्य क्रांतिकारी चौक से होते हुए   बलिदानी स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्घासुमन अर्पित करने उपरांत यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का आगाज देशभक्ति गीतों के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद राजबाला श्योराण, सरपंच शमशेर पंचगावां, प्रेम चांदोलिया, विकास, रमेश, नवीन काकड़ौली, अनिल, रमेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।