Charkhi dadri News : धर्मसेना ने प्रदेशस्तीय पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाते हुए ढाणी सूरजगढ़ में किया पौधारोपण

0
100
Dharmsena planted trees in Dhani Surajgarh
स्कूली बच्चों को पौधा भेंट करते धर्मोना पदाधिकारी।

(Charkhi dadri News) बाढड़ा। सामाजिक संगठन धर्मसेना द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह आर्य की अगुवाई में इस सीजन 50 हजार पौधे लगाने के अभियान के आगे बढ़ाते हुए बुधवार को गांव ढाणी सूरजगढ़ के राजकीय स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान धर्मसेना पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकत करते हुए पौधारोपण के लिए प्रेरित किया और उन्हें पौधे वितरित किए।

बता दे कि धर्म सेना द्वारा प्रदेश स्तरीय  पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत पूरे प्रदेश में इस 50 हजार व चरखी दादरी जिले में 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उसी के तहत प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह आर्य की अगुवाई में ढाणी सूरजगढ़ के राजकीय स्कूल परिसर में में छायादार, फलदार व औषिधिएं पौधे  लगाए। पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह आर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की पहल सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय व मौसम पौधारोपण के लिए बेहद अनुकूल है इसलिए हमें इसका लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।उन्होंने बताया कि धर्मसेना पौधारोपण अभियान को चरखी दादरी जिले सहित प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है जिसके तहत इस सीजन 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य  रखा गया है। उन्होंने कहा कि धर्मसेना द्वारा प्रत्येक दिन पौधारोपण अभियान चलाकर लोगों  को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान बलवान सिंह आर्य प्रदेश अध्यक्ष धर्म सेना, प्रदीप बाढड़ा जिला अध्यक्ष धर्म सेना, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव अजय चाहर, ब्लॉक उपाध्यक्ष राम सिंह ढाणी सुरजगढ, धर्मेन्द्र हड़ोदा, मास्टर सन्नी कुमार, अनिल बेरला युवा जिला अध्यक्ष धर्मसेना आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Mahindergarh News : श्रीकृष्णा स्कूल सीहमा में एक पौधा अपनी मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

 यह भी पढ़ें: Charkhi dadri News : महिला बाल विकास विभाग की खंड स्तरीय स्पर्धा में खंड की दो सौ महिलाओं ने भाग लिया

 यह भी पढ़ें: Jind News : बीमारियों से ग्रस्त वयक्ति ,टीवी पर योग गुरू रामदेव को योग करता देख किया योग