Charkhi Dadri News : धर्मसेना प्रदेश में लगाएगी 50 हजार पौधे, बाढड़़ा के राजकीय स्कूल से की अभियान की शुरूआत

0
95
Dharmasena will plant 50 thousand saplings in the state, campaign started from government school of Badhra
पौधरोपण कर अभियान की शुरूआत करते धर्मसेना पदाधिकारी।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। सामाजिक संगठन धर्म सेना ने इस मानसून सीजन प्रदेश में 50 हजार व चरखी दादरी जिले में 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। संगठन सदस्य एक महिने तक प्रदेश स्तर पर अभियान चलाकर इस लक्ष्य को हासिल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का काम करेंगे। अभियान की शुरूआत धर्मसेना के प्रदेश ने बाढड़़ा के राजकीय स्कूल में पौधारोपण कर की गई।

इस अवसर पर बलवान सिंह आर्य ने कहा कि धर्मसेना सदस्य प्रतिवर्ष मानसून सीजन में पूरे हरियाणा में एक व्यापक अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधारोपण करते हैं। उसी कड़ी में इस मानूसन सीजन भी संगठन की ओर से प्रदेश के सभी 22 जिलो में 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ता चला जा रहा है। जिसके कारण प्रतिवर्ष गर्मी बढ़ती जा रही है।

बीते दिनों पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच गया था जो एक अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्राकृतिक अंसतुलन के बिगडऩे हालातों को नियंत्रित करना है तो अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनका संरक्षण करना होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए धर्मसेना लगातार हर सीजन पौधारोपण मुहिम को बढ़चढ़ कर चला रहा है और इस सीजन भी चरखी दादरी जिले में 5 हजार व प्रदेश में 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जिसकी शुरूआत बाढड़़ा के राजकीय स्कूल से कर दी गई है और अब लगातार एक माह तक ये मुहिम जारी रहेगी। इस अवसर पर बलवान सिंह आर्य प्रदेश अध्यक्ष धर्म सेना,प्रदीप बाढड़ा जिला अध्यक्ष धर्म सेना, महेंद्र शर्मा प्रदेश मिडिया प्रभारी, अजय चाहर प्रदेश सचिव, अनिल बेरला युवा जिलाध्यक्ष, धर्मेन्द्र हड़ोदा जिला उपाध्यक्ष, राम सिंह,मास्टर बीरबल आदि मौजूद रहे।