Charkhi Dadri News : धर्मसेना ने बेरला में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0
121
Dharmasena gave the message of environmental protection by running a tree plantation campaign in Berla.
बेरला स्कूल में पौधारोपण करते धर्मसेना पदाधिकारी।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। सामाजिक संगठन धर्मसेना ने वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह आर्य की अगुवाई में गांव बेरला स्थित शहीद हवा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान संगठन के दूसरे पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

धर्म सेना द्वारा इस सीजन 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर प्रदेश स्तरीय अभियान चलाया हुआ है। उसी के तहत धर्मसेना पदाधिकारियों ने गांव बेरला में अभियान को आगे बढ़ाते हुए छायादार, फलदार व औषधिएं पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह आर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की पहल सबसे बड़ी जरूरत है। हमें पेड़ों से फल, ऑक्सीजन व बहुमुल्य लकड़ी मिलती है।

कोरोना काल के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में भी ऑक्सीजन की कमी होना दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने बताया कि धर्मसेना पौधारोपण अभियान को प्रदेश स्तर पर चलाएगी और पौधारोपण के साथ-साथ लोगों पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण व प्राकृतिक संतुलन के लिए हमें पौधारोपण के लिए आगे आने होगा ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए हम कुछ कर सके। इस अवसर पर बलवान सिंह आर्य प्रदेश अध्यक्ष धर्म सेना, कार्यक्रम संयोजक अनिल बेरला युवा जिलाध्यक्ष धर्म सेना, जिला अध्यक्ष प्रदीप बाढड़ा, प्रदेश मिडिया प्रभारी महेंद्र शर्मा,प्रदेश सचिव अजय चाहर, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र हड़ोदा, राकेश बीडीसी, प्राचार्य बिसम्बर, मास्टर जगदीश, कुलदीप आर्य, डॉ रमेश, सुनील, योगेन्द्र , आनंद, टीटू नम्बरदार, सुरत सिंह, विक्रम,नसीब, कृष्ण आदि मौजूद थे।