Charkhi Dadri News : धर्मसेना ने 50 हजार पौधा रोपण मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अटेला कलां के पहाड़ी क्षेत्र में किया पौधारोपण

0
108
Dharmasena established 50 thousand saplings in the hilly area of ​​Atela Kalan.
अटेला कलां के पहाड़ी क्षेत्र में पौधारोपण करते धर्मसेना पदाधिकारी।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा । सामाजिक संगठन धर्म सेना इस सीजन 50 हजार पौधारोपण अभियान के तहत सोमवार को जिले के अटेला कलां पहाड़ी क्षेत्र में पौधारोपण किया। प्रदेशअध्यक्ष बलवान सिंह आर्य की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर इन्हें पेड़ लगाने का संकल्प लिया और आमजन से भी वृक्षारोपण की अपील की।

बलवान सिंह आर्य ने बताया कि अभियान के तहत गांव अटेला कलां पहाड़ के ऊपर कल्लू राम जोहड़ पर पौधारोपण किया गया है। जिला उपायुक्त मनदीप कौर ने 200 बड़े टाल प्लांट पेड़ धर्म सेना को दिलवाए थे जिन्हें आज लगाया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मसेना बीते कई सालों से सामाजिक गतिविधियों के साथ पौधारोपण में विशेष रुचि ले रहा है।

संगठन ने इस सीजन प्रदेश स्तर पर अभियान चलाकर 50 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। जिसमें से 5 हजार पौधे अकेले चरखी दादरी जिले में लगाए जाएंगे। संगठन के पदाधिकारी लगातार सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। उसी कड़ी में आज अटेला कलां के पहाड़ी क्षेत्र में 200 पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पौधा रोपण न केवल हमारा एक नैतिक कर्तव्य है बल्कि यह हमारी सबसे बड़ी आवश्यकता भी है।

क्योंकि पेड़-पौधें के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पेड़ पौधों से हमें प्राणवायु से लेकर दुसरी बहुत से आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति होती है। बढ़ते प्रदूषण के चलते लोग अनेक बीमारियों के आगोश में आ रहे हैं। यदि समय रहते इस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो आने वाले समय में प्रदूषण के कारण लोग विकट परिस्थितियों से जूझने को मजबूर होंगे।

अभी भी समय है कि पौधारोपण पर ध्यान देकर प्रकृति के संतुलन को बनाये रखा जाए। इस अवसर पर धर्म सेना प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह आर्य, प्रदेश सचिव अजय चाहर, जिला महामंत्री वेद प्रकाश अटेला, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र हड़ोदा ,डॉ विजय, सुरेन्द्र, राजेश, अजीतसिंह, राजेन्द्र, वन रक्षक मनोहर लाल, जगदीश आदि उपस्थित रहे।