Charkhi Dadri News : अपराधी सरेआम कर रहे हैं वारदात सरकार आंख मूंद कर देख रही है तमाशा: जगत बाढड़ा

0
60
Criminals are committing crimes openly, government is watching the drama with a blind eye: Jagat Badhra
कांग्रेस वरिष्ठ नेता जगत सिंह बाढड़ा।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत बाढड़ा हलके के गांवों में जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस नेता जगत सिंह बाढड़ा ने कहा कि ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाया और भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधी सरेआम वारदातें कर रहे हैं और सरकार आंख मूंद कर तमाशा देखने में लगी हुई है। हरियाणा अपराध की राजधानी बनता जा रहा है। रोजाना हत्याएं, लूट, गोलीबारी की वारदातें हो रही है तो कही पर रंगदारी और फिरोती मांगी जा रही है। इतना ही नहीं अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि सरेआम प्रतिष्ठानों पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाई जा रही है। जो सरकार जनता को सुरक्षा न कर सके ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं हैं। दशहत में जीने वाली जनता इस बार भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर रहेगी।

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में चल रहा भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब एक प्रदेश व्यापी अभियान बन चुका है। अभियान के तहत जहां-जहां सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंच रहे हैं बड़ी संख्या में लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। यह अभियान प्रदेश के अंदर सत्ता परिवर्तन में एक अहम कड़ी साबित होगा। भाजपा सरकार ने देश की शान व सम्मान के प्रतीक जवान, किसान व खिलाड़ी तीनों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत जवानों के हकों पर डाका डाल दिया है।

वहीं किसान किस हालात में है ये किसी से छुपा हुआ नहीं है। किसानों को अपने हकों के लिए बार-बार सडक़ों पर उतकर संघर्ष करना पड़ता है और सरकार के निर्देश पर अन्नदाता पर लाठियां व गोलियां चलाई जाती है। कृषि प्रधान देश व प्रदेश में अन्नदाता के साथ जो बर्ताव भाजपा सरकार के दौरान किया गया है उससे बड़े दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती। वहीं अपने न्याय के लिए आवाज उठा रहे खिलाडिय़ों को जंतर-मंतर पर जिस प्रकार से घसीटा गया इस प्रकार का बर्ताव गुलाम भारत में नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट मामले को लेकर सरकार ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसके चलते सिल्वर मेडल सुनिश्चित कर चुकी विनेश अभी तक खाली हाथ है। सिल्वर मेडल दिए जाने के फैसले को बार-बार आगे के लिए टाला जा रहा और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश मे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और किसान, खिलाड़ी सहित सभी वर्गों को उनका हक मिलेगा।