Charkhi Dadri News : सोमवती अमावस्या पर गौभक्तों ने किया दानसोमवती अमावस्या पर गौभक्तों ने किया दान

0
179
Cow devotees donated on Somvati Amavasya
सोमवती अमावस्या पर दान करते महिलाओं के गु्रप सखी सहेली सदस्य।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। नई सब्जी मंडी निकट स्थित श्रीकृष्ण गौशाला दादरी महासचिव जगबीर सिंह जाखड ने बताया कि हर पावन अवसर की भांति आज सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में पूरे क्षेत्र से आए गोभक्तों ने गौशाला परिसर में पहुंच कर गौमाता की पूचा अर्चना करते हुए उन्हें हरा चारा, दलिया, गुड व अन्य भोज्य पदार्थ अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

इसी कडी में नगर के धिकाडा रोड पर रहने वाली महिलाओं के गु्रप सखी सहेली की सदस्याओं ने गौशाला में पहुंच कर गौसवामणी लगाई। इसके अलावा प्रत्येक सदस्या द्वारा अपने अपने स्तर पर गौ माता व गौवंशों को हरा चारा खिलाया गया। इसके अलावा यथा संभव नगद राशी सहयोग हेतु भेंट की।गौशाला कार्यकारिणी ने सखी सहेली गु्रप को सम्मानित करते हुए स्मृति चिहन भेंट किया। सभी गौभक्तों से सदा इसी प्रकार गौ सेवा का आहवान करते हुए भविष्य में सहयोग की अपील की।इस अवसर पर गौशाला प्रधान महेंद्र सिंह गामडी, महासचिव जगबीर सिंह जाखड, पूर्व प्रधान संजय फौगाट, सह सचिव व पूर्ण मार्केट प्रधान संदीप फौगाट, मैनेजर राजेश फौगाट आदि उपस्थित थे।