Charkhi Dadri News : महिला महाविद्यालय झोझू कलाँ में मानाया सविधान दिवस

0
204
Constitution Day celebrated in Women's College Jhojhu Kalan
कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। महिला महाविद्यालय झोझू कलाँ में राष्ट्रीय सेवा इकाई प्रथम व द्वितीय द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुदेश ने बताया कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया। इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों में सैंवधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

संविधान हमें बताता है कि सरकार कैसे चलेगी और हमारे पास एक नागरिक के तौर पर क्या-क्या अधिकार हैं। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वन्दना बैनीवाल ने कहा कि भारतीय संविधान, भारतीय लोकतन्त्र की आत्मा है। यह हर भारतीय का गौरव और साथ ही साथ कत्र्तव्य भी है। प्राचार्या डॉ.मन्जू सांगवान ने स्वयंसेविकाओं को संविधान की अनुपालना तथा रक्षा करने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान संगीता, पूजा, किरण, मोनिका, प्रीती, भावना, रितु आदि स्वयंसेविकाएं तथा स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें : Charkhi Dadri News : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे हैं समाधान शिविर: एसडीएम नवीन कुमार