Charkhi Dadri News : पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा से मिले कांग्रेसी नेता जगत बाढड़ा

0
100
Congress leader Jagat Badha met former Chief Minister Hooda along with Panchayat representatives.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करते कांग्रेसी नेता जगत सिंह बाढड़ा।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जगत सिंह बाढड़ा की अगुवाई में खंड के दो दर्जन पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने दिल्ली पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में संचालित अभियान के बारे में अवगत करवाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव व पीआरडीबी डायरेक्टर जगत सिंह बाढड़ा ने बताया कि देश व प्रदेश में कांग्रेस की जबरदस्त लहर चल रही है। आज भर्ती के नाम पर बेरोजगारों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है वहीं किसान, गरीब मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी आझ सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

भाजपा सरकार की गलत व पूंजीवादी व्यवस्था के कारण महंगाई चरम सीमा पर है। किसानों को एम एसपी के लिए दर दर भटकना पड रहा है वहीं दैनिक घरेलू जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तुओं के भाव आसमान छू रहे हैं। विकास के नाम पर सरकारी कोष को भ्रष्टाचार की भेंट चढाया जा रहा है। प्रदेश की जागरूक जनता ने लोकसभा चुनाव में ही साबित कर दिया था कि वह भाजपा की नीतियों के विरोध में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

इस अवसर पर उन्होंने खंड के दो दर्जन पंचायत पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करते हुए जल्द ही बाढडा आने की अपील करते हुए कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में संचालित अभियान के बारे में अवगत करवाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने लोकसभा चुनाव में दिनरात मेहनत करने वाले कार्य कर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर अनेक पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।