(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान के पिता व हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रहे सतपाल सांगवान के निधन पर अनेक राजनीतिक, सामाजिक संगठनों सहित हलके के सैंकड़ों लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक जताया। इस दौरान उन्होंने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।दादरी विधायक सुनील सांगवान के निवास पर शोक जताने पहुंचे बेरी विधायक डा. रघुबीर कादयान, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री संजय सिंह व बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सांगवान के निधन से न केवल प्रदेश के लोगों को आघात पहुंचा है, बल्कि सियासी दुनिया को भी खासी क्षति पहुंची है।
उनकी सोच सामाजिक समरसता और सब को साथ लेकर चलने वाली थी। इसीलिए वह हर वर्ग के लिए आजीवन प्रिय रहे। उन्होंने कहा कि सतपाल सांगवान ने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर छिल्लर, मीनू बेनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. किरण कलकल, सांसद धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, मा. विरेंद्र टीनू फोगाट सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Charkhi Dadri News : दादरी खनन क्षेत्र का अधिकारियों ने किया निरिक्षण