Charkhi Dadri News : शिकागो सर्व धर्म सम्मेलन का मंचन आयोजित

0
200
Chicago All Religion Conference organized
आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंचन प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागी।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। एपीजे विद्यालय चरखी दादरी में जागृत नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद के शिकागो सर्व धर्म सम्मेलन का मंचन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न धर्मों की मुख्य शिक्षाओं के विषय में बताया तथा अंत में स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म सभा में दिए गए ऐतिहासिक भाषण को सुनाया गया।

प्राचार्य विनीत वशिष्ठ ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार संसार की सभी नदियां अलग-अलग मार्गों से बहती हुई समुंद्र में समा जाती हैं उसी प्रकार सभी धर्म, पंथ, सम्प्रदाय उस ईश्वर तक पहुंचने के महापुरुषों द्वारा बताए गए मार्ग हैं। हम सबको परस्पर प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन में आगे बढऩा चाहिए।